Homeदेश-समाजमेरठ से दबोचा गया खालिस्तानी आतंकी तीरथ सिंह, सीमा पार से गोला-बारूद लाने के...

मेरठ से दबोचा गया खालिस्तानी आतंकी तीरथ सिंह, सीमा पार से गोला-बारूद लाने के लिए हथियार तस्कर से जुड़ा था

पुलिस ने उसके पास से जरनैल सिंह भिंडरावाले के पोस्टर और कुछ अन्य संदिग्ध समान बरामद किए हैं। खालिस्तान आंदोलन से संबंधित साहित्य मिले हैं। पुलिस ने यह भी कहा कि तीरथ सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट और व्हाट्सएप में खालिस्तान आंदोलन को लेकर समर्थन दिखाने वाले कई संदेश भी मौजूद थे।

उत्तरप्रदेश के एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) और पंजाब पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने शनिवार की रात एक ज्वाइंट ऑपरेशन में मेरठ के थापर नगर से खालिस्तानी आतंकवादी तीरथ सिंह को गिरफ्तार किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेरठ के थापर नगर में 32 साल के खालिस्तानी आतंकवादी तीरथ सिंह की मौजूदगी को लेकर पंजाब पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना को पंजाब पुलिस ने उत्तर प्रदेश एटीएस के साथ साझा की।

पुलिस के अनुसार, तीरथ सिंह सोशल मीडिया के जरिए खालिस्तान आंदोलन से जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही जनवरी 2020 में तीरथ सिंह के खिलाफ मोहाली पुलिस द्वारा राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के तहत केस दर्ज किया गया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मेरठ के सदर बाजार पुलिस थाना क्षेत्र के थापरनगर इलाके में तीरथ सिंह रह रहा था। वह काफी लंबे समय से सोशल मीडिया पर खालिस्तान आंदोलन से जुड़ा हुआ है।

पुलिस ने उसके पास से जरनैल सिंह भिंडरावाले के पोस्टर और कुछ अन्य संदिग्ध समान बरामद किए हैं। अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार वह सीमा पार से गोला-बारूद की खेप मॅंगाने के लिए एक हथियार तस्कर से भी जुड़ा था।

उत्तर प्रदेश एटीएस के एडिशनल डीजीपी डीके ठाकुर के अनुसार सिंह के पास से खालिस्तान आंदोलन से संबंधित साहित्य मिले हैं। पुलिस ने यह भी कहा कि तीरथ सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट और व्हाट्सएप में खालिस्तान आंदोलन को लेकर समर्थन दिखाने वाले कई संदेश भी मौजूद थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।

अग्निवीरों के रोजगार पर कांग्रेस शासित राज्यों की चुप्पी क्यों? बीजेपी सरकारों ने बनाई नीति, विपक्षी राज्यों में अब भी इंतजार

अग्रिवीरों का पहला बैच 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेगा जिसमें से 75 फीसदी सेना छोड़ देंगे। इनके जॉब को लेकर कॉन्ग्रेस सरकारें कोई प्लान नहीं बना पाई है।
- विज्ञापन -