Friday, March 29, 2024
Homeदेश-समाजअकेले दिवाली के दिन पंजाब में पराली जलाने की 1019 घटनाएँ, प्रदूषण के असली...

अकेले दिवाली के दिन पंजाब में पराली जलाने की 1019 घटनाएँ, प्रदूषण के असली कारण पर चुप हैं CM केजरीवाल: राज्य में अब तक 5617 जगहों पर जली पराली

पंजाब में सितंबर से अब तक 5617 जगहों पर पराली जलाई गई है। जबकि, हरियाणा के अलावा किसी अन्य राज्य के आँकड़े 1000 से अधिक नहीं है।

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल ने आदेश जारी कर दीवाली में पटाखे फोड़ने पर रोक लगा दी थी। साथ ही कहा था कि पटाखे फोड़ने वालों को 200 रुपए का जुर्माना और 6 माह तक की सजा हो सकती है। हालाँकि, कई हिंदू संगठनों से लेकर भाजपा ने भी केजरीवाल सरकार पर हिंदुओं के प्रमुख त्योहार दीवाली को निशाना बनाने का आरोप लगाया था। दिल्ली में पटाखों के बैन के बीच पंजाब में पराली जलाने के आँकड़े सामने आए हैं जिससे केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की नियत पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

दरअसल, मंगलवार (25 अक्टूबर, 2022) को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा राज्य सरकारों को जारी की गई एक रिपोर्ट से यह सामने आया है कि पंजाब में पराली जाने के आँकड़े बढ़ते जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दिवाली के दिन यानी सोमवार (24 अक्टूबर 2022) को पंजाब में 1019 जगहों पर पराली जलाई गई है। जबकि, इस मामले में अन्य राज्यों के आँकड़े काफी कम हैं।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, हरियाणा में 250 जगह, उत्तर प्रदेश में 215 जगह, मध्य प्रदेश में 26 और राजस्थान में 07 जगहों पर पराली जलाई गई है। कुल मिलाकर देखें तो, पंजाब में सितंबर से अब तक 5617 जगहों पर पराली जलाई गई है। जबकि, हरियाणा के अलावा किसी अन्य राज्य के आँकड़े 1000 से अधिक नहीं है।

पँजाब में पराली जलाने के बढ़ते आँकड़ों और केजरीवाल द्वारा दिवाली में पटाखे बैन करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकील शशांक शेखर झा ने ट्वीट कर कहा है, “कल पंजाब में 1000 से अधिक जगह पराली जलाने की घटनाएँ हुई हैं। फिर भी अरविंद केजरीवाल या उनकी पार्टी ने इसके बारे में कोई बात नहीं की। ये लोग दिवाली और पटाखों को निशाना बनाने में व्यस्त हैं।”

अपने इस ट्वीट के साथ उन्होंने पराली जलाए जाने के आँकड़े भी शेयर किए हैं। इन आँकड़ों को देखें तो पता चलता है कि बीते एक सप्ताह में पंजाब में पराली जलाए जाने की घटनाओं में दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। दरअसल, पंजाब में भगवंत मान के नेत्रों वाली आम आदमी पार्टी की सरकार है। इस साल से पहले तक केजरीवाल दिल्ली के प्रदूषण को लेकर पंजाब को दोषी ठहराते थे। लेकिन, इस बार केजरीवाल तो क्या उनकी पार्टी का कोई भी नेता पंजाब में पराली जलाने को लेकर कुछ भी नहीं बोल रहा है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुख़्तार अंसारी की मौत: हार्ट अटैक के बाद अस्पताल ले जाया गया था माफिया, पूर्वांचल के कई जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

माफिया मुख़्तार अंसारी को बाँदा जेल में आया हार्ट अटैक। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पूर्वांचल के कई जिलों में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था।

‘कॉन्ग्रेस सरकार ने रोक दिया हिन्दुओं का दाना-पानी, मैं राशन लेकर जा रहा था’: विधायक T राजा सिंह तेलंगाना में हाउस अरेस्ट, बोले –...

बकौल राजा सिंह, कॉन्ग्रेस सरकार ने चेंगीछेरला के हिन्दुओं का खाना और राशन तक बंद कर दिया है और जब वो राशन ले कर वहाँ जाने वाले थे तो उनको हाउस अरेस्ट कर लिया गया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
418,000SubscribersSubscribe