Homeदेश-समाजअलादीन ने शादी का झॉंसा दे हिंदू लड़की से बनाए संबंध, मलेशिया ले जाकर...

अलादीन ने शादी का झॉंसा दे हिंदू लड़की से बनाए संबंध, मलेशिया ले जाकर बेचने की फिराक में था

अलादीन के पास से लड़की का पासपोर्ट और वीज़ा बरामद हुआ है। आरोपित ने अपना 15 दिन का वीज़ा लगवाया था, जबकि लड़की का वीज़ा 6 महीने का था। शक़ जताया जा रहा कि वह लड़की को मलेशिया ले जाकर बेचने की फ़िराक में था।

हरियाणा में पानीपत के यमुनानगर में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। अलादीन नाम के शख़्स ने पहले तो एक हिंदू लड़की को अपने प्रेम-जाल में फँसाया और फिर शादी का झाँसा दे उससे संबंध बनाए। इसके बाद वो लड़की को मलेशिया ले जाकर उसका सौदा करने की तैयारी में था। अलादीन अपनी इस चाल में क़ामयाब हो पाता, उससे पहले ही उसे पुलिस ने धर-दबोचा।

दैनिक जागरण के राष्ट्रीय संस्करण में छपी ख़बर

दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर के अनुसार, 25 वर्षीय अलादीन और 21 वर्षीय लड़की साथ पढ़ते थे। अलादीन और लड़की के बीच दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्रेम में तब्दील हो गई। अलादीन ने शादी कर मलेशिया ले जाने का झाँसा दे लड़की से संबंध बनाए। बाद में उसने शादी से इनकार कर लड़की से बात करना बंद कर दिया।

पूरे प्रकरण की जानकारी लड़की ने जब अपने परिजनों को दी, तो उन्होंने थाने में जाकर अलादीन के ख़िलाफ़ मामला दर्ज करवाया। अलादीन के पास से लड़की का पासपोर्ट और वीज़ा बरामद हुआ है, जिसमे आरोपित ने अपना 15 दिन का वीज़ा लगवाया था, जबकि लड़की का वीज़ा 6 महीने का था। शक़ जताया जा रहा कि आरोपित लड़की को मलेशिया ले जाकर बेचने की फ़िराक में था। परिजनों की शिक़ायत पर पुलिस ने अलादीन को धर-दबोचा।

महिला थाने के डीएसपी प्रदीप राणा ने बताया कि पीड़िता की शिक़ायत पर आरोपित के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विश्व हिंदू परिषद के संयोजक गगन प्रकाश का कहना है कि ये मामला बेहद गंभीर है, आरोपित अलादीन के ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो घटना के ख़िलाफ़ विरोध-प्रदर्शन किए जाएँगे। उनका कहना है कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कब्रें बेचीं, हिंदुओं की संपत्ति वक्फ की और डिलीट कर दीं फाइल्स: UP के शिया वक्फ बोर्ड में ₹1000 करोड़ के घोटाले का दावा,...

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन के मुताबिक, पूरा घोटाला 1000 करोड रुपए का है। इसमें कुछ हिंदू और कथित बेनामी संपत्तियों को भी वक्फ संपत्ति के तौर पर दर्ज करने का मामला भी शामिल है।

जंतर-मंतर पर ‘बेटी चुप कराओ’, झारखंड में बेटियों का जिक्र तक नहीं: दो प्रदर्शनों में ‘द वायर’ का दो एजेंडा, केंद्र पर सवाल तो...

'द वायर' का एजेंडा साफ है। जंतर-मंतर प्रदर्शन में मोदी सरकार ने महिलाओं को टारेगट किया और झारखंड मसले पर अत्याचारों का जिक्र तक नहीं किया।
- विज्ञापन -