Homeदेश-समाजजला कर मारने आया था प्रेमिका को, जल कर खुद ही मर गया: शादी...

जला कर मारने आया था प्रेमिका को, जल कर खुद ही मर गया: शादी न होने से था खफा

पूरे शरीर में आग लगते ही लड़की ने विजय को इतनी कस कर पकड़ा कि वह खुद ही आग की लपटों में फँस गया। इसके बाद दोनों घर से बाहर निकल गए। तभी पड़ोसियों ने दोनों को जलते देखा। उन्होंने...

मुंबई में प्रेमिका की हत्या की कोशिश में एक कथित प्रेमी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। खबर है कि महानगर के एक इलाके में एक आशिक अपनी प्रेमिका को जिंदा जलाने के लिए उसके घर गया था। लेकिन प्रेमिका ने उसे मौका-ए-वारदात के दौरान इतनी कस कर पकड़ा कि वह खुद ही आग की लपटों में जल कर मर गया। वहीं प्रेमिका की मौत की खबरें भी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कही जा रही हैं।

डीसीपी महेश रेड्डी ने बताया कि पूरी घटना 6 फरवरी 2021 को जोगेश्वरी ईस्ट के गाँधी नगर इलाके में लड़की के आवास की है। उससे पहले कथिततौर पर लड़की के घरवालों ने बेटी की शादी विजय खाम्बे नाम के युवक से करवाने से मना की थी। इसी के बाद वह पीकर आया और लड़की को तंग करने लगा। लड़की ने धीरे-धीरे उससे दूरी बनाई। मगर लगातार उसकी ऐसी हरकतों से वह तंग आ गई।

6 फरवरी को विजय ने लड़की के हालचाल के बहाने उससे संपर्क किया और उसके घर उस समय जा पहुँचा जब वहाँ कोई नहीं था। अपने साथ वह एक बोतल पेट्रोल भी ले गया। बातचीत में विवाद बढ़ा तो उसने सारा पेट्रोल लड़की के ऊपर डाला और उसमें आग लगा दी।

पूरे शरीर में आग लगते ही लड़की ने विजय को इतनी कस कर पकड़ा कि वह खुद ही आग की लपटों में फँस गया। इसके बाद दोनों घर से बाहर निकल गए। तभी पड़ोसियों ने दोनों को जलते देखा। उन्होंने किसी तरह आग को बुझाया और दोनों को ट्रॉमा सेंटर अस्पताल ले गए। वहाँ से उन्हें जेजे अस्पताल भेजा गया।

हॉस्पिटल में इलाज के दौरान विजय कुछ ही देर में मृत घोषित कर दिया गया। जबकि लड़की की मौत की खबर बाद में आई। मुंबई पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाकी आगे की जाँच भी अभी की जा रही है।

बता दें कि 30 साल का विजय खाम्बे और नीलिमा के बीच 4 साल से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच घर के लोगों के विरोध के चलते 4 महीने से संबंध खराब थे। लड़की घर का काम करती थी और लड़का मजदूरी करता था। मेघवाड़ी पुलिस लड़की के भाई की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर जाँच कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी और महान शिक्षाविद्… डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पढ़ें PM मोदी का खास लेख, कहा- उनके बलिदान...

पीएम मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वीं जयंती पर आलेख लिख कर उन्हें करोड़ों देशवासियों के प्रेरणादायक बताया है।

क्या है आइसोब्यूटेनॉल जो 15% डीजल में मिलाने की तैयारी, E20 पर चल रहे विवाद के बीच शुरू हुई चर्चा: जानिए सबकुछ

नितिन गडकरी ने बताया कि एथेनॉल को सीधे डीजल के साथ नहीं मिलाया जा सकता इसीलिए सरकार अब एथेनॉल से आइसोब्यूटेनॉल बनाने की तकनीक पर काम कर रही है। यह सफल हो चुकी है।
- विज्ञापन -