Friday, April 26, 2024
Homeदेश-समाज'निकाह कर वरना घर से उठा लूँगा': हिंदू लड़की ने लगाई फाँसी, पीड़ित पिता...

‘निकाह कर वरना घर से उठा लूँगा’: हिंदू लड़की ने लगाई फाँसी, पीड़ित पिता का दावा- रफीक दे रहा था मुस्लिम बनाने की धमकी

पीड़ित पिता का एक वीडियो वायरल है। इसमें उन्होंने बताया है कि रफीक उनकी बेटी पर निकाह दबाव डाल रहा था। मुस्लिम बनाने और बुर्का पहनने के लिए धमकाता था।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक मुस्लिम युवक की प्रताड़ना से परेशान हिन्दू लड़की ने आत्महत्या कर ली है। आरोप है कि लड़की पर रफीक निकाह का दबाव डाल रहा था। ऐसा नहीं करने पर घर से उठाने की धमकी देता था। घटना रविवार (8 जनवरी 2023) की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर रफीक को हिरासत में ले लिया है। मृत लड़की के परिजनों ने रफीक के भाइयों पर भी धमकी देने का आरोप लगाया है।

घटना उत्तरी लखनऊ के मड़ियाँव थाना क्षेत्र की है। आत्महत्या करने वाली लड़की के पिता संतराम शर्मा कारपेंटर हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि रफीक उनकी बेटी पर आए दिन निकाह का दबाव बनाया करता था। अपने भाई के नेता होने का धौंस दिखाते हुए लड़की को घर से उठा ले जाने की धमकी देता था।

शिकायत के मुताबिक घर से उठा ले जाने की धमकी और निकाह के दबाव से परेशान हो कर लड़की ने 8 जनवरी को फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने संतराम की तहरीर पर IPC की धारा 306 (आत्महत्या के लिए मजबूर करना) के तहत FIR दर्ज किया है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। लखनऊ पुलिस के DCP उत्तरी क्षेत्र के मुताबिक आरोपित को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मृतका के माता-पिता का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में लड़की के पिता संतराम ने बताया है कि 2 साल पहले घर के पास स्थित एक कारखाने में उनकी बेटी काम करने जाती थी। इसी कारखाने में रफीक सिद्दीकी भी सिलाई का काम करता था। कुछ दिनों बाद कारखाना बंद हो गया। इसके बाद उनकी बेटी ने कहीं और काम शुरू कर दिया। उन्होंने बताया है कि रफीक उनके घर आकर शादी का दबाव डालता था। लेकिन उन्होंने खुद के हिंदू होने का हवाला दे इससे इनकार कर दिया था।

वीडियो में शर्मा ने बताया है कि रफीक सिद्दीकी उनकी लड़की को मुस्लिम बनाने और बुर्का पहनने के लिए धमकाता था। उसकी धमकी से डरकर लड़की मुँह ढक कर चलने लगी थी। ऑपइंडिया से बात करते हुए मृतका के पिता संतराम ने बताया कि रफीक का भाई गुलज़ार काफी दबंग है। उसने उनकी पत्नी को धमकी देकर बेटी का निकाह अपने भाई से करवाने के लिए कहा था।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

TMC बांग्लादेशी घुसपैठियों से करवाती है जमीन पर कब्जा, कॉन्ग्रेस उन्हें पैसे बाँटती है: मालदा में PM मोदी का हमला, बोले- अगले जन्म में...

पीएम मोदी ने बंगाल के मालदा में कहा कि TMC बांग्लादेशियों को बुलाती है और जमीन देकर बसाती है। कॉन्ग्रेस उन्हें पैसे देने की बात करती है।

बंगाल के मेदिनीपुर में भाजपा कार्यकर्ता के बेटे की लाश लटकी हुई, TMC कार्यकर्ताओं-BJP प्रदेश अध्यक्ष के बीच तनातनी: मर चुकी है राज्य सरकार...

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच बंगाल भाजपा ने आरोप लगाया है कि TMC के गुंडे चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe