Homeदेश-समाजमोहम्मद नाजिल ने नाबालिग हिंदू लड़की से किया रेप, फिर ब्लैकमेलिंग से धर्मांतरित कर...

मोहम्मद नाजिल ने नाबालिग हिंदू लड़की से किया रेप, फिर ब्लैकमेलिंग से धर्मांतरित कर किया निकाह: अब भाई से कराना चाहता है हलाला, लखनऊ में दर्ज हुई FIR

लखनऊ की एक महिला ने मोहम्मद नाजिल पर शादी के बाद हलाला का दबाव बनाने, बच्ची को नशे की आदत डालने और मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।

लखनऊ में एक महिला ने हसनगंज थाने में तहरीर देकर मोहम्मद नाजिल पर कई आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि नाजिल ने उसे हलाला के लिए मजबूर किया और उसकी तीन साल की बच्ची पर नशे की आदत डालने की कोशिश की।

पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात नाजिल से साल 2016 में हुई थी, जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई। एक दिन नाजिल ने उसे नशीला पदार्थ पिला कर फिर उसका रेप किया, उस वक्त वो नाबालिग थी।

इस दौरान आरोपित नाजिल ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसको ब्लैकमेल कर बार-बार उसका रेप करता और अलग से कमरा ले कर उसके साथ रहने लगा। इस दौरान जब पीड़िता ने उससे शादी के बारे में पूछा तो उसने इस्लाम कबूल करने को कहा।

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़िता ने वर्ष 2020 में नाजिल से निकाह कर लिया और धर्म परिवर्तन कर अपना नाम बदल लिया। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद उसकी जिंदगी नर्क बन गई। नाजिल उसे जबरन काम पर भेजता, नशे के लिए पैसे माँगता और इनकार करने पर बुरी तरह मारता-पीटता था।

आरोपित अपनी तीन साल की बच्ची को शराब और कोरेक्स पिला कर उसे नशे के सामान की आदत डाल रहा था। पीड़िता ने बताया कि उसने इस हरकत की वीडियो भी उसके पास मौजूद है। साथ ही बच्ची के साथ भी अश्लील हरकतें करता था।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में नाजिल ने उसके चरित्र पर सवाल उठाए और कहा कि अगर वह फिर से उसके साथ रहना चाहती है, तो पहले उसके भाई से हलाला करना होगा। यह माँग पीड़िता के लिए पूरी तरह असहनीय थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए हसनगंज थाने की पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। ACP महानगर नेहा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर FIR दर्ज की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चलाता था बच्चियों से रेप करने वाला ‘ग्रूमिंग गैंग’, सजा पूरी होने से पहले ही छोड़ा: जानिए कौन है ‘डैडी’ शब्बीर अहमद, ब्रिटेन में...

ब्रिटिश इतिहास के सबसे घिनौने और काले अध्यायों में से एक ये केस है। पाकिस्तान में जन्मा रेपिस्ट ब्रिटेन में नाबालिगों पर जुल्म ढहाता था।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुलझा धर्मांतरण विवाद, 26 परिवारों ने घर वापसी: पढ़ें- साय सरकार ने मिशनरियों पर कैसे कसी नकेल, पहले कॉन्ग्रेस देती...

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के भरंडा-खड़का गाँव में धर्मांतरण विवाद प्रशासनिक मध्यस्थता से सुलझा। परिवारों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से की घर वापसी।
- विज्ञापन -