Homeदेश-समाजननदोई लोहकन खान के साथ तीसरी निकाह के लिए भागी मुंशीखान की बहु रेशमा,...

ननदोई लोहकन खान के साथ तीसरी निकाह के लिए भागी मुंशीखान की बहु रेशमा, ससुराल के 9 लोगों को खाने में दिया जहर

सिमार गाँव में रहने वाली रेशमा नाम की महिला अपने ही ननदोई लोहकन खान के प्रेम में पागल ​हो गई थी। दोनों के बीच ससुराल वाले आड़े आ रहे थे। इन्हें रास्ते से हटाने के लिए रेशमा ने उनके खाने में जहर मिला दिया। मुंशीखान की बहू रेशमा की पहले ही दो शादी हो चुकी है।

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक शादीशुदा महिला ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि सिमार गाँव में एक महिला ने अपने ननदोई से निकाह करने के लिए ससुराल के 9 सदस्यों को खाने में जहर दे दिया। परिवार के सभी सदस्यों का इलाज ग्वालियर में चल रहा है। वहीं, भिंड पुलिस ने रेशमा और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

नवभारत टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक, बरासो थाने के सिमार गाँव में रहने वाली रेशमा नाम की महिला अपने ही ननदोई लोहकन खान के प्रेम में पागल ​हो गई थी। दोनों के बीच ससुराल वाले आड़े आ रहे थे। इन्हें रास्ते से हटाने के लिए रेशमा ने उनके खाने में जहर मिला दिया। बताया जा रहा है कि मुंशीखान की बहू रेशमा की पहले ही दो शादी हो चुकी है। इस घटना के बाद से गाँव में हड़कंप मच गया है।

रेशमा की दूसरी शादी उसके पति के छोटे भाई से कर दी गई थी। इस दौरान रेशमा का उसके ननदोई लोहकन खान से प्रेम हो गया। रेशमा के ससुराल वाले इस प्रेम संबंध का विरोध करते थे। इसी बात से नाराज होकर रेशमा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर यह खतरनाक वारदात को अंजाम दिया।

ससुराल के लोगों के बेसुध होने के बाद रेशमा अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पड़ोसियों ने इसकी सूचना तुरंत बरासो थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर सभी को उपचार के लिए मेहगाँव अस्पताल भेजा। जहाँ गंभीर हालत देखते हुए सभी को ग्वालियर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस दोनों (रेशमा और खान) की तलाश में जुट गई है।

बता दें, 13 साल पहले यूपी के अमरोहा में शबनम ने अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर परिवार के सात लोगों को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया था। एक साथ सात लोगों की हत्या ने जिले समेत पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था। फिलहाल, शबनम अभी सलाखों के पीछे है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ऑस्ट्रेलिया के लोगों को अपना बुढ़ापा सँवारने के लिए भारत से आस, इन्वेस्ट किए ₹2800 करोड़: जानिए कौन सी स्कीम में मुनाफा पाकर AustralianSuper...

ऑस्ट्रेलियाई कंपनी ने भारत में पहली बार निवेश नहीं किया है। इससे पहले साल 2019 में भी कंपनी ने भारत की इस NIIF स्कीम पर भरोसा जताया था।

US में साइक्लोस्पोरियासिस का प्रकोप, तेजी से फैल रहा आँखों से न दिखने वाला यह खतरनाक पैरासाइट: जानिए, कैसे ये भारत में भी फैल...

अमेरिका में तेजी से फैल रहे साइक्लोस्पोरियासिस संक्रमण के कारण, लक्षण, फैलने की वजह, इलाज और बचाव के प्रभावी उपाय विस्तार से जानिए।
- विज्ञापन -