Homeदेश-समाजदेश के सारे प्रधानमंत्री देखे, खुद के 14 बच्चे; फिर भी 'बेटा PM मोदी'...

देश के सारे प्रधानमंत्री देखे, खुद के 14 बच्चे; फिर भी ‘बेटा PM मोदी’ को देंगी 25 बीघा जमीन: 100 साल की माँगीबाई का Video वायरल

"पीएम मोदी मेरे बेटे जैसे हैं। उन्होंने गेहूँ, चावल, खाद.बीज दिया है। फसल खराब होने पर मुआवजा देते हैं। बीमार पड़ने पर इलाज कराते हैं। तीर्थ यात्रा करवाई है। रहने के लिए घर दिया और विधवा पेंशन भी मिल रहा है।"

माँगीबाई तंवर की उम्र करीब 100 साल है। वह मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के छोटे से गाँव हरिपुरा जागीर में रहती हैं। 14 बच्चों की इस माँ को सबसे प्रिय अपना वह ‘बेटा’ है जो इस देश के प्रधानमंत्री हैं। यही कारण है कि वह अपनी 25 बीघा जमीन पीएम मोदी को देना चाहती हैं।

दरअसल, मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी कार्यकर्ता विकासकारी योजनाओं के पत्रक बाँटने 22 जून 2023 को हरिपुरा जागीर गाँव पहुँचे थे। इसी दौरान जब वे माँगीबाई के घर पहुँचे तो उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पीएम मोदी का पत्रक हो तो देना, किसी अन्य व्यक्ति का हो तो उन्हें पत्रक नहीं चाहिए। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने माँगीबाई तंवर से हुई बातचीत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद आजतक ने माँगीबाई से बात की है। इस बातचीत में माँगीबाई ने कहा है कि पीएम मोदी उनके बेटे जैसे हैं। उन्होंने ही गेहूँ, चावल, खाद-बीज दिया है। फसल खराब होने पर मुआवजा देते हैं। बीमार पड़ने पर इलाज कराते हैं। उन्हें सरकार ने तीर्थ यात्रा करवाई। रहने के लिए घर दिया और विधवा पेंशन भी मिल रहा है।

माँगीबाई ने यह भी कहा है कि उन्होंने पीएम मोदी को टीवी पर तो देखा है, लेकिन आज तक मिल नहीं पाईं हैं। उन्होंने पीएम को आमने-सामने नहीं देखा है। माँगीबाई पीएम मोदी मिलकर उन्हें आशीर्वाद देकर पेंशन बढ़ाने की माँग करना चाहती हैं। माँगीबाई ने बताया कि उनके 14 बच्चे हैं। 12 बेटियाँ और 2 बेटे। लेकिन उनके लिए सबसे प्रिय बेटा पीएम मोदी ही हैं। उनके 14 बेटे जितने काम आ रहे हैं उससे कहीं अधिक तो पीएम मोदी उनके काम आ रहे हैं। इसलिए वह अपनी 25 बीघा जमीन पीएम मोदी को देना चाहती हैं।

माँगीबाई तंवर का कहना है कि पीएम मोदी ही सबको पाल-पोष रहे हैं। उन्होंने अपने घर पर पीएम मोदी की फोटो लगा रखी है। हर रोज सुबह उठने के बाद वह प्रधानमंत्री की तस्वीर देखती हैं। माँगीबाई अपने बेटों से प्रधानमंत्री मोदी को ही वोट देने के लिए कहती हैं। उनका यह भी कहना है कि सबको कोरोना से बचाने में पीएम मोदी का ही हाथ है। प्रधानमंत्री लोगों को भला करते-करते बूढ़े हो गए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -