Homeदेश-समाजकाशी विश्वनाथ के बाद उज्जैन का महाकाल मंदिर भी होगा भव्य: महाशिवरात्रि तक पहले...

काशी विश्वनाथ के बाद उज्जैन का महाकाल मंदिर भी होगा भव्य: महाशिवरात्रि तक पहले चरण का काम पूरा, हर घंटे 1 लाख लोग करेंगे दर्शन

उज्जैन के जिलाधिकारी IAS आशीष सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महाकाल विस्तार प्रोजेक्ट 2 चरणों में पूरा होगा। पहले चरण का काम महाशिवरात्रि से पहले पूरा होगा। दूसरा चरण जून 2023 तक पूरा करने का प्रयास है।

काशी विश्वनाथ के बाद अब उसी रूप में उज्जैन के महाकाल मंदिर को भी भव्यता देने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके लिए 705 करोड़ रुपए के महाकाल विस्तार प्रोजेक्ट के पहले चरण का काम लगभग पूरा हो रहा है। आने वाली महाशिवरात्रि से पहले इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद जहाँ महाकाल के दर्शन आसानी से हो सकेंगे, वहीं धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद महाकाल परिसर का विस्तार होगा। अभी लगभग 2.82 हेक्टेयर में फैला यह परिसर 4 गुना बढ़ कर 20 हेक्टेयर हो जाएगा। इसमें महाकाल पथ, महाकाल वाटिका, रूद्रसागर तट का विकास शामिल है। इस परिसर में रहने और घूमने के साथ अन्य कई सुविधाएँ होंगी। इस प्रोजेक्ट में महाकाल पथ, महाकाल वाटिका, रूद्रसागर तट का विकास कार्य सम्मिलित है। त्रिवेणी संग्रहालय के सामने वाहनों का पार्किंग स्थल भी बनाया जा रहा है। दिसम्बर 2021 में ही यह तय हो गया था कि फरवरी 2022 से रूद्र सागर में सीवरेज के पानी की एक बूँद भी नहीं मिलने दी जाएगी।

उज्जैन के जिलाधिकारी IAS आशीष सिंह ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया, “महाकाल विस्तार प्रोजेक्ट 2 चरणों में पूरा होगा। पहले चरण का काम महाशिवरात्रि से पहले पूरा होगा। दूसरा चरण जून 2023 तक पूरा करने का प्रयास है। यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद हर घंटे लगभग 1 लाख श्रद्धालु बिना रुकावट के महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 18 करोड़ रुपए की लागत से UDA के माध्यम से श्रद्धालु सुविधा केंद्र बनाया जा रहा है। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस प्रोजेक्ट की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -