Homeदेश-समाजबेकरी में ब्रेड चाटकर पैकिंग के लिए काट रहा था अब्दुल नाजिम, टिकटॉक वीडियो...

बेकरी में ब्रेड चाटकर पैकिंग के लिए काट रहा था अब्दुल नाजिम, टिकटॉक वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार

वीडियो में 29 वर्षीय अब्दुल नाजिम एक बेकरी में बैठा नजर आ रहा है। बैकग्राउंड में रमजान का गाना बज रहा है और वह ब्रेड को चाट-चाटकर पैकिंग के लिए टुकड़ों में काट रहा है।

महाराष्ट्र के अमरावती की एक बेकरी में अब्दुल नाजिम शेख महमूद ब्रेड को चाटकर पैकिंग के लिए काट रहा था। इसका टिकटॉक वीडियो वायरल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

वीडियो में 29 वर्षीय अब्दुल नाजिम एक बेकरी में बैठा नजर आ रहा है। बैकग्राउंड में रमजान का गाना बज रहा है और वह ब्रेड को चाट-चाटकर पैकिंग के लिए टुकड़ों में काट रहा है।

यह वीडियो ऐसे वक़्त में सामने आया है कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय खोज रहे हैं। इससे पहले थूक लगाकर फल और सब्जी बेचने के वीडियो भी सामने आ चुके हैं।

अब्दुल नाजिम का वीडियो तारिक अंसारी नाम के टिकटॉक अकाउंट से बुधवार को अपलोड किया गया था। नाजिम की हरकत के कारण यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुई। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने नाजिम को गिरफ्तार कर लिया।

शर्मनाक बात तो ये है कि वीडियो पर जब लोगों की प्रतिक्रिया आई और उन्होंने क्रिएटर समेत शेख की निंदा की, तो वीडियो को डालने वाले अकॉउंट से उस प्रतिक्रिया पर आभार व्यक्त किया गया। बेकरी के मालिक अब्दुल सलाम ने वीडियो देखने के बाद खुद अब्दुल नाजिम शेख महमूद पर अचलपुल थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

बता दें, खाद्य सामग्री पर थूक लगाकर उसे ग्राहकों के लिए तैयार करने की वीडियो पहली बार सामने नहीं आई है। इससे पहले शेरू मियाँ का भी एक वीडियो सामने आया था। शेरू मियाँ ठेली पर थूक लगा-लगाकर फलों को बेचने के लिए सजा रहा था।

जब लोगों के सामने ये वीडियो आई और लोगों ने शिकायत की तो उसकी बेटी फिजा ने ये कह दिया कि उसके पिता की नोट गिनने की पुरानी आदत है और वे अक्सर घर में भी कभी-कभी ऐसी हरकतें करते रहते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -