Homeदेश-समाजबजरंग दल कार्यकर्ता के गर्भवती गाय से उस्मान खान ने की रेप की कोशिश,...

बजरंग दल कार्यकर्ता के गर्भवती गाय से उस्मान खान ने की रेप की कोशिश, गुप्तांग में मारा ब्लेड: CCTV में कैद हुई घटना

चास्कर ने शिकायत में बताया है कि गर्भवती नंदिनी जिस शेड में थी, रात के समय उस्मान उसमें घुस गया। उसने नंदिनी के गले को रस्सी से बाँध उसे लटका दिया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। फिर उसने एक ब्लेड लेकर नंदिनी के गुप्तांग में हाथ डाला और उसके अंगों को बाहर निकालने की कोशिश की।

महाराष्ट्र के पुणे में एक गर्भवती गाय से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपित की पहचान उस्मान खान के तौर पर हुई है। इस संबंध में बजरंग दल कार्यकर्ता नीलेश विजय चास्कर ने पुणे के भोसरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। नंदिनी नाम की यह गाय उनकी ही है।

घटना 4 जून 2023 की रात की है। गाय से रेप की कोशिश अपुलकी नाम के एक होटल के पीछे की गई। चास्कर ने शिकायत में बताया है कि रात के करीब 2 बजे उन्हें फोन आया कि उनकी गाय चिल्ला रही है। वे अपने दोस्त अक्षय शिंदे के साथ गाय को देखने होटल पहुँचे तो उसे दर्द से कराहते हुए पाया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो एक व्यक्ति मौके से भागते हुए दिखाई पड़ा। यह व्यक्ति जाना-पहचाना था। तलाश करने पर वह दीवार के पीछे एक खाली प्लॉट में सोता हुआ मिला।

ऑपइंडिया को चस्कर ने बताया कि रेप और यौन शोषण की कोशिश के बाद उस्मान ने कपड़े बदल लिए थे। लेकिन उसके शरीर से गाय के गोबर की गंध आ रही थी। वह सोया हुआ था। चस्कर ने अपने दोस्त के साथ उसके बैग की जाँच की तो गाय के गोबर और खून से लथपथ कपड़े और जूते मिले। उन्होंने उस्मान को पकड़कर घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस को सूचना दी और नंदिनी की जाँच के लिए डॉक्टर को बुलाया।

चास्कर ने शिकायत में बताया है कि गर्भवती नंदिनी जिस शेड में थी, रात के समय उस्मान उसमें घुस गया। उसने नंदिनी के गले को रस्सी से बाँध उसे लटका दिया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। फिर उसने एक ब्लेड लेकर नंदिनी के गुप्तांग में हाथ डाला और उसके अंगों को बाहर निकालने की कोशिश की। इस दौरान नंदिनी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका काफी खून बह गया। हमले के बाद उस्मान वहाँ से चला गया। कपड़े बदले और एक प्लॉट में छिप गया, जहाँ से चास्कर और उनके दोस्तों ने उसे पकड़ा।

उस्मान को पुलिस को सौंपने के अगले दिन यानी 5 जून को इस संबंध में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई। उस्मान ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया है कि वह उस समय शराब के नशे में था। चस्कर ने कहा, “मुझे नहीं पता उसने ऐसा क्यों किया। किसी ने उसे उकसाया, या उसकी मुझसे दुश्मनी थी, मुझे नहीं पता।” नंदिनी की तबीयत के बारे में उन्होंने बताया, “वह खड़ी नहीं हो पा रही है। उसने खाना बंद कर दिया है। मैंने उसे कुछ रोटियाँ खिलाई, लेकिन वह खाना चबा नहीं पाई।” नंदिनी की तबीयत फिलहाल खराब है और उसके चोटों का इलाज चल रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -