Homeदेश-समाजमहिला से छेड़छाड़, फिर मंदिर में घुस कर मुस्लिम भीड़ ने की तोड़फोड़: ठाणे...

महिला से छेड़छाड़, फिर मंदिर में घुस कर मुस्लिम भीड़ ने की तोड़फोड़: ठाणे में कमिश्नर के पास पहुँचे आक्रोशित हिन्दू, कहा – हम असुरक्षित

आक्रोशित हिन्दुओं ने विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के समक्ष भी इस घटना को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। आरोपितों पर कार्रवाई की माँग की गई।

महाराष्ट्र के ठाणे स्थित हजूरी में एक हिन्दू महिला के साथ छेड़छाड़ की गई है। इतना ही नहीं, इसके बाद जब वो बचने के लिए एक मंदिर में छिपी, तो मुस्लिम भीड़ उस मंदिर तक में घुस गई। पीड़िता सब्जी लेने के लिए बाजार गई थी, छुट्टे देने के नाम पर उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया। जब पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपित भाग खड़ा हुआ। वो किसी तरह एक मंदिर में छिप गई। हालाँकि, कुछ देर बाद ही मुस्लिम भीड़ ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।

पीड़ित महिला को धमकी दी गई कि वो केस न दर्ज कराए। बताया जा रहा है कि शुरू में पुलिस ने FIR तक दर्ज करने से इनकार कर दिया था, लेकिन दबाव के बाद मामला लिखा गया। हिन्दू संगठनों ने शनिवार (29 जून, 2024) को सुबह 11 बजे कमिश्नर ऑफिस में जाकर उन्हें मामले से अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा। आक्रोशित हिन्दुओं ने विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के समक्ष भी इस घटना को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। आरोपितों पर कार्रवाई की माँग की गई।

शिकायत वाले ज्ञापन में आक्रोशित हिन्दुओं ने लिखा, “हजूरी के हिंदू निवासी बेहद असुरक्षित हो गए हैं। कई महीनों से हिंदू महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है और उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाई जा रही है। रविवार (23 जून, 2024) को शहजाद शेख द्वारा एक हिंदू महिला के साथ उसके घर पर यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया गया था। खुद को बचाने के लिए हिंदू महिला ने इलाके के शिव मंदिर में शरण ली। यह खबर सुनते ही 100-150 मुस्लिम व्यक्ति मंदिर परिसर में घुस आए और हिंदू पीड़िता को बाहर आने के लिए कहा।”

शिकायत में कहा गया है कि जब पीड़िता ने बाहर आने से इनकार कर दिया तो 100 मुस्लिम लोग चप्पल पहनकर मंदिर में घुस आए और मंदिर में तोड़फोड़ की और धमकियाँ दीं। बकौल हिन्दू कार्यकर्ता, इस घटना से हिंदू मंदिर की पवित्रता भंग हुई है और हजूरी इलाके में धार्मिक तनाव पैदा हो गया है। पत्र में चेताया गया है कि समयबद्ध कार्रवाई न की गई तो हिन्दू समाज आत्मरक्षा के लिए उपाय करेगा। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की माँग भी की गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

Insta से चाइल्ड पोर्न हटाने के आदेश को ‘ब्लूमबर्ग’ बता रहा META के लिए ‘सिरदर्द’, पड़ी गालियाँ: जानिए कैसे विदेशी मीडिया के लिए बच्चों...

जब इंस्टा से चाइल्ड पोर्नोग्राफी हटाने के लिए भारत सरकार ने मेटा को एक नोटिस जारी किया तो ब्लूमबर्ग ने इसे Regulatory Headache बताया, जिसे पढ़ अब लोग उन्हें गाली दे रहे हैं।

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।
- विज्ञापन -