Homeदेश-समाजज़हर देकर 58 गायों को मार डाला, नौकरी से निकाले जाने पर आरोपित ने...

ज़हर देकर 58 गायों को मार डाला, नौकरी से निकाले जाने पर आरोपित ने लिया ‘बदला’: अब यूपी पुलिस ने दबोचा

आरोपित गायों की देखरेख का काम करता था। ओमवीर सिंह ने सही से गायों की देखभाल नहीं करने पर उसे काम से निकाल दिया था। इसका बदला लेने के लिए उसने 22 अक्टूबर को 58 गायों को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी।

ग्रेटर नोएडा के खोदना खुर्द गाँव में गाय की डेयरी में नौकरी करने से निकाले पर 58 गायों को जहर देकर हत्या करने वाले आरोपित को सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से जहरीला पदार्थ बरामद किया है। आरोपित ने बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

डेयरी में करता था देखरेख का काम

खोदना खुर्द गाँव में रहने वाले ओमवीर सिंह गायों की डेयरी चलाते हैं। उनकी डेरी पर धर्मेंद्र निवासी खोदना खुर्द देखरेख का काम करता था। ओमवीर सिंह ने सही से गायों की देखभाल नहीं करने पर धर्मेंद्र को काम से निकाल दिया था। इसका बदला लेने के लिए धर्मेंद्र ने 22 अक्टूबर को 58 गायों को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित धर्मेंद्र को तिलपता गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से कीटनाशक दवाई बरामद की है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि ओमवीर नागर की डेरी है, जहाँ उन्होंने गाय पाल रखी है। उन्होंने बताया कि ओमवीर नागर की 58 गाय पाँच दिनों में संदिग्ध अवस्था में मर गईं। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाकर जाँच करवाया तो पता चला कि गायों की मौत जहर खाने से हुई है।

प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जाँच कर रही पुलिस ने शनिवार (30 अक्टूबर 2021) को ओमवीर नागर के पुराने नौकर धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि धर्मेंद्र को नशे की लत है, जिसकी वजह से उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसी बात से गुस्से में आकर उसने गायों को पानी पिलाने वाली हौदी में जहर मिला दिया, जिसकी वजह से जहर मिला पानी पीने से गायों की मौत हो गई।

गौरतलब है कि पिछले दिनों हरियाणा के पानीपत से गौहत्या की घटना सामने आई थी। यहाँ एक गाय का सिर कटा शव मिला था। गौहत्या की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में गौशाला के सेवादार व गौभक्त घटनास्थल पर पहुँचे। इसके बाद सेक्टर-29 थाना पुलिस भी मौके पर पहुँची। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, गौशाला प्रधान हरपाल सिंह ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सेक्टर-29 थाने में केस दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि लोगों ने काफी देर तक गाय का सिर ढूँढने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। गाय के शव को पोस्टमार्टम के लिए पशु अस्पताल भेज दिया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

Insta से चाइल्ड पोर्न हटाने के आदेश को ‘ब्लूमबर्ग’ बता रहा META के लिए ‘सिरदर्द’, पड़ी गालियाँ: जानिए कैसे विदेशी मीडिया के लिए बच्चों...

जब इंस्टा से चाइल्ड पोर्नोग्राफी हटाने के लिए भारत सरकार ने मेटा को एक नोटिस जारी किया तो ब्लूमबर्ग ने इसे Regulatory Headache बताया, जिसे पढ़ अब लोग उन्हें गाली दे रहे हैं।

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।
- विज्ञापन -