Homeदेश-समाजमदरसा की आलिमा संग 'नेपाली' मौलाना ने किया दुष्कर्म, बार-बार कराया गर्भपात: कर्नाटक क्राइम...

मदरसा की आलिमा संग ‘नेपाली’ मौलाना ने किया दुष्कर्म, बार-बार कराया गर्भपात: कर्नाटक क्राइम ब्रांच ने MP में आकर धरा

मध्य प्रदेश के खंडवा में कर्नाटक पुलिस ने एक मौलाना को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वो 24 साल की टीचर को नशे की गोलियाँ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था और 2 बार उसका गर्भपात भी करवा चुका था।

मध्य प्रदेश के खंडवा में कर्नाटक पुलिस ने एक मौलाना को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वो 24 साल की टीचर को नशे की गोलियाँ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था और 2 बार उसका गर्भपात भी करवा चुका था। हाल में पीड़िता ने इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई तो कर्नाटक पुलिस मौलाना को ढूँढते हुए खंडवा आ पहुँची। गुरुवार (28 दिसंबर 2023) को ये मौलाना पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार, कर्नाटक से मौलाना ने दो आलिमाओं को अहमदपुर खैगाँव रोड स्थित मदरसे में बच्चों को पढ़ाने के लिए खंडवा बुलाया था। बाद में वह साल 2020-21 में कर्नाटक के हुबली तहरीर देने गया, जहाँ उसे आलिमा मिली। इसके बाद उसने आलिमा के साथ दुष्कर्म किया और उसका दो-दो बार अबॉर्शन करवाया। फिर वापस खंडवा आ गया।

नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मौलाना नेपाली है। उसका नाम गुलाम जिलानी है। उसकी तालीम खंडवा में हुई थी और वो यहीं मदरसे में तालीम देता था। इस पूरे मामले में मौलाना के पक्ष वालों का कहना है कि आलिमा से मौलाना ने निकाह किया हुआ था। दोनों साथ रहते थे। जब झगड़ा हुआ तो वो कर्नाटक से खंडवा आया।

हालाँकि पुलिस ने जब इस संबंध में उससे निकाह के सबूत माँगे तो वो दिखाने में फेल हो गया और आलिमा की शिकायत के मद्देनजर कर्नाटक क्राइम ब्रांच ने आरोपित मौलाना को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की 7 सदस्यीय टीम ने उसे ढूँढने के लिए खंडवा में दबिश दी थी, जिसके बाद मौलाना देर शाम पकड़ा गया। उसे पकड़कर मोघट रोड थाना पर पूछताछ की जा रही है। फिर इसे खंडवा कोर्ट में पेश किया जाएगा और ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे कर्नाटक लेकर जाया जाएगा। इस केस में उसे छोड़कर कुछ आठ आरोपित बनाए गए हैं। वो डॉक्टर भी आरोपित बनाए गए हैं जिन्होंने पीड़िता का अबॉर्शन किया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -