Homeदेश-समाजहिन्दू लड़की को उठा कर ले गए, अहमद से करवाया जाने लगा निकाह और...

हिन्दू लड़की को उठा कर ले गए, अहमद से करवाया जाने लगा निकाह और इस्लामी धर्मांतरण: विरोध करने पर माँ को पीटा, मौलवी भी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि पीड़िता की माँ ने अंसारी परिवार से निकाह रोकने की गुजारिश की। इस पर अंसारी परिवार ने लड़की की माँ को जम कर मारा-पीटा।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक हिन्दू महिला का अपहरण कर के इस्लामी धर्मांतरण किए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि पीड़िता का जबरन निकाह करवाया जा रहा था, जहाँ पुलिस पहुँच गई। इस दौरान कुल 10 आरोपितों पर FIR दर्ज कर ली गई है। निकाह करवा रहे मौलवी और मुख्य आरोपित अहमद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना गुरुवार (8 दिसंबर, 2022) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना असोथर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले सिटी कोतवाली थानाक्षेत्र में एक 21 वर्षीया लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिजनों ने दर्ज करवाई थी। पुलिस पीड़िता को खोजने की कोशिश में लगी थी। इस दौरान पीड़िता की माँ को अपनी बेटी के गाँव सातोंपति में रहने वाले अहमद अंसारी नाम के युवक से निकाह होने की जानकारी मिली। लड़की की माँ वहाँ पहुँच गई। लड़की की माँ ने वहाँ मौलवी को भी देखा, जो निकाह पढ़ा रहा था।

बताया जा रहा है कि पीड़िता की माँ ने अंसारी परिवार से निकाह रोकने की गुजारिश की। इस पर अंसारी परिवार ने लड़की की माँ को जम कर मारा-पीटा। मामले की सूचना पुलिस को मिली तो वो फ़ौरन ही घटनास्थल पर पहुँची। लड़की की माँ ने पुलिस से बताया कि उनकी बेटी का जबरन निकाह करवाया जा रहा है। इसी के साथ मुख्य आरोपित अहमद अंसारी, उनकी माँ सहरुन निशा, भाई नौशाद व दिलशाद अली, भाभी सोनी बानो व याशमीन, बहन तहखन निशा के साथ अन्य सहयोगी भोला मसूद व मौलवी लल्लू के खिलाफ तहरीर दी गई।

पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ अपहरण, छेड़खानी, धर्मांतरण, मारपीट, गली-गलौज व धमकी के साथ-साथ हंगामा करने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मौके से मौलवी लल्लू और मुख्य आरोपित अहमद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया। फतेहपुर पुलिस थरियाँव क्षेत्र के सर्किल ऑफिसर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर के मामले की जाँच करवाई जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

उमर खालिद की ‘कुर्बानी’ का जश्न मनातीं आरफा खानम, ताहिर हुसैन के लिए भी बहाए थे आँसू: अपने ‘पोस्टर बॉय’ के लिए अदालत पर...

उमर खालिद से ताहिर हुसैन तक, ‘पोस्टर बॉय’ पॉलिटिक्स कैसे काम करती है? आरफा खानम के बयान, अदालतों पर सवाल और सुनवाई में देरी के दावों की पड़ताल।

फर्जी Video, झूठे आरोप, हमले और नफरती बयान… काँवड़ यात्रा को बदनाम करने के लिए वामपंथी-कट्टरपंथी और मीडिया कैसे फैलाते हैं भ्रम, पढ़ें- पूरा...

कैसे काँवड़ यात्रा को लेकर कट्टरपंथी, वामपंथी, बिकाऊ मीडिया सुनियोजित तरीके से निशाना बनाती और त्योहारों को बदनाम करने के लिए भ्रम फैलाती।
- विज्ञापन -