Friday, April 19, 2024
Homeदेश-समाजमेरठ: 15 साल में 4 महिलाओं को अब्दुल सलाम ने बनाया लव जिहाद का...

मेरठ: 15 साल में 4 महिलाओं को अब्दुल सलाम ने बनाया लव जिहाद का शिकार, विक्की और अनिल बन करता था यौन शोषण

बुलंदशहर का रहने वाला अब्दुल सलाम मेरठ में बिजली मिस्त्री का काम करता था। उसने विक्की सिंह के नाम से ड्राइविंग लाइसेंस अनिल सैनी के नाम से आधार कार्ड बनवा रखा था।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 15 साल में 4 महिलाओं से नाम बदलकर शादी करने और उनका यौन शोषण करने के आरोप में अब्दुल सलाम नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सलाम के पास से हिन्दू नामों वाले फर्जी पहचान पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनकी सहायता से सलाम नाम बदलकर महिलाओं को अपने जाल में फँसाता था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सदर के टंडेल मोहल्ले की निवासी एक महिला को अब्दुल सलाम ने अनिल सैनी बनकर अपने जाल में फँसा लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इसी बीच आरोपित सलाम की पहली पत्नी पिंकी उस महिला के संपर्क में आई और उसने अब्दुल सलाम की सच्चाई बताई। इसके बाद सदर निवासी महिला और पिंकी ने थाने पहुँचकर आरोपित सलाम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पिंकी ने जानकारी दी कि आरोपित सलाम अक्सर नाम बदलकर महिलाओं को अपने जाल में फँसाता है और उनका यौन शोषण करता है। साथ ही आरोपित सलाम ने रूही और मोनिका नाम की दो अन्य महिलाओं से शादी की और उनके धर्मांतरण का प्रयास किया।

पिंकी और आरोपित सलाम की एक 12 साल की बेटी भी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित सलाम के खिलाफ रेप, अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न, फर्जीवाड़ा और झूठे दस्तावेज तैयार करने का मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार (21 अगस्त 2021) को आरोपित सलाम को भेज दिया गया और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

ज्ञात हो कि बुलंदशहर का रहने वाला अब्दुल सलाम मेरठ आकर रहने लगा और यहाँ बिजली मिस्त्री का काम करने लगा। इसी दौरान आरोपित सलाम ने अपना नाम बदलकर अनिल सैनी और विक्की सिंह रख लिया। आरोपित के ड्राइविंग लाइसेंस में उसका नाम विक्की सिंह लिखा हुआ है, जबकि आरोपित का आधार कार्ड अनिल सैनी के नाम से बना हुआ है। अब पुलिस आरोपित के सभी फर्जी दस्तावेजों की जाँच कर रही है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 21 राज्य-केंद्रशासित प्रदेशों के 102 सीटों पर मतदान: 8 केंद्रीय मंत्री, 2 Ex CM और एक पूर्व...

लोकसभा चुनाव 2024 में शुक्रवार (19 अप्रैल 2024) को पहले चरण के लिए 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 संसदीय सीटों पर मतदान होगा।

‘केरल में मॉक ड्रिल के दौरान EVM में सारे वोट BJP को जा रहे थे’: सुप्रीम कोर्ट में प्रशांत भूषण का दावा, चुनाव आयोग...

चुनाव आयोग के आधिकारी ने कोर्ट को बताया कि कासरगोड में ईवीएम में अनियमितता की खबरें गलत और आधारहीन हैं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe