Homeदेश-समाजउमेश पाल की हत्या के लिए कार देने वाला रुखसार पुरुष निकाला, बहराईच से...

उमेश पाल की हत्या के लिए कार देने वाला रुखसार पुरुष निकाला, बहराईच से गिरफ्तार: अतीक अहमद की भगोड़ी एवं इनामी बीवी शाइस्ता का स्केच तैयार

रुखसार ट्रैवल एजेंसी का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी कार की बुकिंग कराई गई थी। उसे नहीं पता था कि हत्या को अंजाम देने के लिए उसका इस्तेमाल किया जाएगा। हालाँकि, पुलिस रुखसार और नफीस के अतीत की जानकारी जुटा रही है। रुखसार और नफीस करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। उनके बैंक खातों को खंगाला जा रहा है।

यूपी के प्रयागराज में गैंगस्टर अतीक अहमद के गुर्गों द्वारा उमेश पाल की हत्या के मामले में पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली है। यूपी पुलिस ने रुखसार को बहराईच से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पता चला कि रुखसार महिला नहीं, बल्कि पुरुष है। उसका पूरा नाम रुखसार अहमद है और वह पिंटू के नाम से जाना जाता है।

दूसरी तरफ अतीक अहमद की भगोड़ी बीवी शाइस्ता परवीन का स्केच तैयार करवा रही है। प्रयागराज पुलिस ने शाइस्ता पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस का मानना ह कि शाइस्ता अतीक, असद और अशरफ के बीच की अहम कड़ी है।

रुखसार पर आरोप है कि उसने हमले के लिए अतीक के बेटे असद को गाड़ी उपलब्ध कराई थी। अभी तक यही माना जा रहा था कि यह कार महिला की है। क्रेटा (Creta) कार के दस्तावेजों में रुखसार का नाम दर्ज था।

अपराधियों ने 24 फरवरी 2023 को घटना को अंजाम देने के लिए इस कार का इस्तेमाल किया था और घटना को अंजाम देने के बाद अतीक अहमद के घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर लावारिस छोड़ दिया था। पुलिस ने जाँच की तो पता चला कि इस कार को बिरयानी बेचने वाले नफीस ने खरीदी थी।

इसके बाद यूपी पुलिस और STF ने नफीस को पकड़ लिया। नफीस ने खुलासा किया कि उसने यह कार करेली निवासी रुखसार को बेच दी थी। इसके बाद से यूपी पुलिस ने रुखसार के घर पर दबिश दी तो उसके घर पर ताला लगा हुआ मिला। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही थी।

रुखसार ट्रैवल एजेंसी का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी कार की बुकिंग कराई गई थी। उसे नहीं पता था कि हत्या को अंजाम देने के लिए उसका इस्तेमाल किया जाएगा। हालाँकि, पुलिस रुखसार और नफीस के अतीत की जानकारी जुटा रही है। रुखसार और नफीस करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। उनके बैंक खातों को खंगाला जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -