Homeदेश-समाजमहू में मस्जिद से निकलकर किया गया था हमला, लाठी-डंडे से लैस थे हमलवार:...

महू में मस्जिद से निकलकर किया गया था हमला, लाठी-डंडे से लैस थे हमलवार: नए वीडियो से बेनकाब हुआ मुस्लिम भीड़ का प्लान, अब तक 8 FIR; उपद्रवियों पर NSA भी

पुलिस ने बताया है कि अब तक हिंसा के बाद 8 FIR दर्ज हो चुकी हैं। इसमें 100 लोगों को आरोपित बनाया गया है। 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।

मध्य प्रदेश के महू में मुस्लिम दंगाइयों के हमले का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा कि मस्जिद से निकले लोगों ने भारत की जीत का जश्न मनाने वालों पर हमला किया। उन पर लाठी डंडे चलाए। पुलिस ने इस वीडियो की जाँच चालू कर दी है। पुलिस ने अब तक महू हिंसा में 8 FIR दर्ज की हैं और बड़ी संख्या में लोगों को पकड़ा है।

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो मस्जिद के सामने छत पर खड़ी किसी महिला द्वारा बनाया हुआ लग रहा है। इसमें उसकी आवाज भी आ रही है। वीडियो में दिखता है ढोल-ताशे लिए हुए युवक मस्जिद के सामने रास्ते पर जीत का जश्न मनाते हुए निकलते हैं।

इसी दौरान एक युवक मस्जिद के बाहर खड़े बच्चों से कुछ कहता है। इसी के बाद मस्जिद से निकले लोग लाठी डंडे से इन पर हमला कर देते हैं। वीडियो में दिखता है कि बाइक पर सवाल युवकों को मस्जिद से निकले लोग घेर लेते हैं और उनकी गाड़ियाँ तोड़ देते हैं।

इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस को भी यह वीडियो मिल गई है। इंदौर के DIG निमिष अग्रवाल ने कहा है कि वह इसकी जाँच करवाएँगे और किसने इसे बनाया इसका भी पता लगाएँगे। वीडियो वायरल करने वाले का भी पता लगाया जाएगा।

इससे पहले एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाती भीड़ दिखाई पड़ी थी। पुलिस ने इस बीच मस्जिद में सुतली बम फेंके जाने के दावे को नकार दिया है। उन्होंने इस विषय में कोई भी सबूत ना मिलने की बात कही है।

पुलिस ने बताया है कि अब तक हिंसा के बाद 8 FIR दर्ज हो चुकी हैं। इसमें 100 लोगों को आरोपित बनाया गया है। 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने सोहेल कुरैशी और एजाज खान नाम के दो लोगों पर NSA के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस से यह भी माँग की गई है कि वह मस्जिद के काजी की भूमिका की जाँच करे। पुलिस इस बीच CCTV खंगाल रही है और आरोपितों की पहचान कर रही है। इससे पहले एक FIR की और भी जानकारियाँ सामने आई थीं। इसमें बताया गया था कि मुस्लिमों ने इस हमले की पहले से प्लानिंग कर रखी थी।

यह भी बताया गया था कि मुस्लिमों ने हिन्दुओं को दोबारा जुलूस निकालने पर हत्या की धमकी भी दी थी। इस मामले में 17 मुस्लिम नामजद आरोपित बनाए गए थे। महू हिंसा के बाद अब शांति बनी हुई है। पुलिस अब सभी घटनाओं की जाँच कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -