Homeदेश-समाजमस्जिद में पढ़ाने के बहाने घर से ले गया छोटी बहन को, फिर गला...

मस्जिद में पढ़ाने के बहाने घर से ले गया छोटी बहन को, फिर गला घोंट कर मार डाला: होमगर्ड जवान के नाबालिग बेटे की करतूत का UP पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस लड़की की तलाश में अभी जुटी थी थी कि 5 जून (बुधवार) को एक नाबालिग लड़की का लावारिश शव पड़े होने की सूचना मिली। जब इस शव की शिनाख्त करवाई गई तो यह 1 दिन पहले मस्जिद से वापसी में लापता हुई लड़की का निकला।

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी। आरोपित और मृतका दोनों ही नाबालिग हैं। इनके अब्बा उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में ड्यूटी करते हैं। हत्या के लिए आरोपित अपनी बहन को मस्जिद में पढ़ाने का बहाना बना कर साथ ले गया था। बाद में लड़की की लावारिश लाश बरामद हुई थी। आरोपित भाई अपनी बहन से अम्मी-अब्बू से अपने बारे में शिकायत करने से नाराज रहता था। घटना मंगलवार (4 जून, 2024) की है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

यह घटना बागपत जिले के थाना क्षेत्र बिनौली की है। यहाँ के रहने वाले एक व्यक्ति ने 4 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उनकी 7 वर्षीया बेटी अपने भाई के साथ बड़ी मस्जिद में गई थी। थोड़े समय बाद वह भाई को बताया कि वो अकेले घर जा रहा रही। काफी देर तब पीड़िता घर नहीं पहुँची तो परिजनों को चिंता हुई। उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में काम करने वाले लड़की के अब्बा ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने IPC की धारा 363 के तहत FIR दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी।

पुलिस लड़की की तलाश में अभी जुटी थी थी कि 5 जून (बुधवार) को एक नाबालिग लड़की का लावारिश शव पड़े होने की सूचना मिली। जब इस शव की शिनाख्त करवाई गई तो यह 1 दिन पहले मस्जिद से वापसी में लापता हुई लड़की का निकला। फ़ौरन ही केस में हत्या की धारा IPC 302 लगाई गई। कातिलों को पकड़ने के लिए पुलिस ने प्रयास भी शुरू कर दिए। लड़की के नाबालिग भाई से भी पूछताछ की गई तो उसके जवाब संदिग्ध लगे। एक CCTV फुटेज में आरोपित अपनी बहन को सुनसान रास्ते पर ले जाता दिखा। इस से पुलिस का शक मृतका के भाई पर बढ़ गया।

कुछ ही समय की पूछताछ में नाबालिग आरोपित टूट गया और उसने अपनी बहन की हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपित भाई ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन आए दिन अम्मी-अब्बा से उसकी शिकायत किया करती थीं। इस वजह से आरोपित को कई बार घर में डाँट पड़ती थी। 4 जून को लड़के के अब्बा भी घर पर नहीं थे और उसकी अम्मी भी कहीं बाहर चली गईं। जब लड़के की अम्मी लौटीं तब लड़की ने एक बार फिर अपने भाई की शिकायत की। शिकायत में मृतका ने बताया कि उनके भाई ने उन्हें मारा है।

इस शिकायत पर एक बार फिर से आरोपित को बहुत डांट पड़ी। उसने अपनी बहन को मार डालने का मन बना डाला। 4 जून को आरोपित अपनी बहन को मस्जिद में पढ़ाने के बहाने घर से बाहर ले गया। यहाँ उसने अपनी बहन के दुपट्टे को हथियार बनाया और इसी से उसका गला घोंट दिया। लाश फेंक कर वह अनजान बन कर घर आ गया। आखिरकार पुलिस ने सच्चाई का पता लगा लिया और आरोपित भाई को हिरासत में ले लिया। आरोपित को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। जाँच में यह भी पता चला कि मृतका और उसका भाई अपने अम्मी-अब्बू द्वारा अलग-अलग मौकों अलग-अलग जगहों से गोद लिए गए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आज से आरंभ हुआ चातुर्मास: 120 दिनों तक योगनिद्रा में रहेंगे भगवान विष्णु, शिव संभालेंगे सृष्टि का संचालन; जानें- इन महीनों में कैसा हो...

आज से शुरू चातुर्मास। विष्णु की योगनिद्रा तक शिव संभालेंगे सृष्टि का संचालन। जानें 120 दिनों का धार्मिक महत्व। माँगलिक कार्यों पर विराम।

शाकिर हुसैन ने 3 महीने तक माँ-बेटी को बनाया बंधक, बार-बार रेप कर किया प्रेग्नेंट: मुस्लिम बनने का बनाया दबाव, बदायूँ कोर्ट ने सुनाई...

बदायूँ कोर्ट ने शाकिर हुसैन को महिला से रेप, नाबालिग बेटी को बंधक बनाने और धर्मांतरण के दबाव के मामले में 10 साल की सजा दी। जानिए पूरा फैसला।
- विज्ञापन -