Friday, May 3, 2024
Homeदेश-समाजजिस भी 'रिश्तेदार' का हुआ मन उसने ही 'अनाथ बच्ची' से किया रेप, गर्भवती...

जिस भी ‘रिश्तेदार’ का हुआ मन उसने ही ‘अनाथ बच्ची’ से किया रेप, गर्भवती हुई तो खुली पोल: फूफा रहमान सहित 5 पर FIR

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। यहाँ एक अनाथ पीड़िता के साथ उसके फूफा रहमान (बदला नाम) ने महीनों तक रेप किया। दरअसल, पीड़िता अपनी फूफी के घर रहती थी। इस दौरान सिर्फ उसके फूफा ने ही नहीं, बल्कि अन्य सगे संबंधियों ने महीनों तक बलात्कार किया। इसकी वजह से लड़की गर्भवती भी हो गई।

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। यहाँ एक अनाथ पीड़िता के साथ उसके फूफा रहमान (बदला नाम) ने महीनों तक रेप किया। दरअसल, पीड़िता अपनी फूफी के घर रहती थी। इस दौरान सिर्फ उसके फूफा ने ही नहीं, बल्कि अन्य सगे संबंधियों ने महीनों तक बलात्कार किया। इसकी वजह से लड़की गर्भवती भी हो गई।

नाबालिग के साथ रेप करने वालों में रहमान के अलावा सलमान, आमिर, अब्दुल और जमील (पीड़िता की पहचान छिपाने के लिए सभी के नाम बदले गए हैं) शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी आरोपितों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ POCSO एक्ट में FIR दर्ज करके मामले की जाँच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला सुरेंद्रनगर जिले के वाधवान का है। यहाँ मुस्लिम समुदाय की एक नाबालिग लड़की के अम्मी-अब्बू का काफी पहले देहांत हो गया था। उसके परिवार में और कोई नहीं था। अनाथ होने की वजह से लड़की को उसकी फूफी ने अपने साथ रख लिया। जब पीड़िता 16 साल की थी, तब उसके फूफा रहमान ने उस के साथ बलात्कार किया।

रहमान के बाद पीड़िता के 4 अन्य सगे संबंधियों ने भी उसके साथ रेप किया। दुष्कर्म का यह सिलसिला लगभग 6 महीने तक चलता रहा। आरोप है कि सभी आरोपित पीड़िता को अलग-अलग मौकों पर कई जगहों पर ले गए। वहाँ उन्होंने लड़की से कई बार रेप किया। पीड़िता जब इसका विरोध करती थी तो आरोपित उसे धमकी देकर चुप करा देते थे।

डर की वजह से नाबालिग पीड़िता किसी के सामने अपना मुँह नहीं खोला। हालाँकि, लगातार दुष्कर्म के चलते पीड़िता गर्भवती हो गई। जब उसका गर्भ 6 माह का हुआ तो इसकी जानकारी लड़की के फूफी हो गई। उसने लड़की से पूछताछ की तो उसने सारा माजरा अपनी फूफी को बता दिया। इसके बाद फूफी ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।

पुलिस ने FIR दर्ज करके जाँच शुरू की। ऑपइंडिया ने इस मामले की जानकारी के लिए सुरेंद्रनगर पुलिस को सम्पर्क किया। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। माना यह भी जा रहा है कि जाँच के बाद पीड़िता से रेप करने वाले कई अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

फोन दिल्ली के पालम में छोड़ा, बदले कई रिक्शे… 10 दिन से गायब हैं ‘तारक मेहता के उलटा चश्मा’ वाले सोढ़ी भाई: साजिश या...

पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) फेम सोढ़ी उर्फ़ गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी उनका खुदका प्लान हो सकती है।

स्मृति ईरानी से मुकाबले की हिम्मत नहीं जुटा पाए राहुल गाँधी, माँ सोनिया की छोड़ी सीट रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव: बहन प्रियंका भी मैदान...

कॉन्ग्रेस की शुक्रवार को जारी गई सूची में राहुल गाँधी के नाम का रायबरेली से ऐलान किया गया है। अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया गया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -