Homeदेश-समाजहिरोइन ने नाबालिग हेल्पर लड़की को नंगा कर मारा, फोटो-वीडियो भी बनाई: मुंबई पुलिस...

हिरोइन ने नाबालिग हेल्पर लड़की को नंगा कर मारा, फोटो-वीडियो भी बनाई: मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग लड़की ने बताया कि एक दिन जब वो एक्ट्रेस के घर में काम कर रही थी, तभी वह उसके पास आई और पूछा कि काम में देर कैसे हो गई? इसके बाद वो चिल्लाने लगी और जबरन उसके कपड़े उतरवा दिए। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और...

मुंबई के वर्सोवा इलाके से एक एक्ट्रेस द्वारा एक नाबालिग नौकरानी (हेल्पर) को नंगा कर पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपित स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस है, वह अपने फ्लैट में अकेले रहती है।

नाबालिग लड़की ने बताया कि एक दिन जब वो एक्ट्रेस के घर में काम कर रही थी, तभी वह उसके पास आई और पूछा कि काम में देर कैसे हो गई? इसके बाद वो चिल्लाने लगी और जबरन उसके कपड़े उतरवा दिए। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। पीड़िता के अनुसार एक्ट्रेस ने उसके साथ पहले भी कई मौकों पर मार-पीट की थी।

पीड़ित बच्ची ने आरोप लगाया है कि आरोपित महिला (एक्ट्रेस) ने उसे नंगा कर उसकी फोटो भी खींची और वीडियो भी बनाया। पीड़ित युवती पिछले चार महीने से एक्ट्रेस के घर पर काम कर रही थी। उसके नाबालिग होने के बावजूद एक्ट्रेस ने उसे अपने घर पर काम करने के लिए रख लिया था, जबकि ये गैरकानूनी है।

यह मामला तब प्रकाश में आया जब नाबालिग लड़की ने घर पहुँच कर बड़ी बहन को अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद नाबालिग ने पुलिस स्टेशन में आरोपित महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने बताया कि आरोपित महिला ने उसे अपनी सैंडल से मारा है, जिसकी वजह से उसके सिर में चोट लग गई है। घर आकर जब उसने इस घटना के बारे में अपनी बड़ी बहन को बताया तो उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता ने कहा कि उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

पुलिस ने धारा 326, 354 (बी) और  504 के तहत मामला दर्ज कर स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार तक पुलिस कस्टडी में रखा जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -