Homeदेश-समाजबासित-सज्जाद घर में घुस मिंटू को बाहर खींच लाए, फिर खंभे में बाँध तब...

बासित-सज्जाद घर में घुस मिंटू को बाहर खींच लाए, फिर खंभे में बाँध तब तक मारा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया: मुंगेर पुलिस ने किया मामला दर्ज

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि मोहम्मद इनामुल नाम के पीड़ित पर चोरी का आरोप लगाकर उसे बेरहमी से पीटा गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है।

बिहार के मुंगेर से मॉब लिंचिंग का मामला प्रकाश में आया है, जहाँ कुछ मुस्लिमों ने चोरी का आरोप लगाते हुए एक युवक के घर में घुसकर उसे बाहर खींच लिया और फिर खंबे से बाँधकर उसे बुरी तरह पीटा। आरोपित युवक को लात-घूँसे और लोहे की रॉड से तब तक मारते रहे, जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर गाँव की है। शनिवार (8 जनवरी 2021) को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस घटनास्थल पर पहुँची तो वहाँ इब्राहिमपुर मोहल्ले का रहने वाला इनाम उर्फ मिंटू घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया है।

अस्पताल में होश में आने के बाद मिंटू ने अपने गाँव के दो आरोपितों- मोहम्मद बासित और मोहम्मद सज्जाद पर जान से मारने का आरोप लगाया। मिंटू का कहना है कि शनिवार को ये दोनों पिस्टल लेकर उसके घर में घुस गए और उसे गंदी-गंदी गालियाँ देते हुए मारपीट करने लगे। दोनों उसे घसीटकर इमामबाड़ा के पास लेकर गए और बेरहमी से पीटा। वहाँ पर पहले से के साथी हसन, सलमान और सद्दाम पहले से मौजूद थे। इस दौरान सब ने मिलकर उसे बेरहमी से मारा।

इसके बाद आरोपित उसे लेकर लकड़ी के गोदाम के पास गए और वहाँ एक खंबे से उसे बाँध दिया और फिर सभी ने उसे पीटा। वायरल वीडियो में भी कुछ लड़कों को एक व्यक्ति को जमीन पर गिराकर बेरहमी से लात और लाठियों से पीटते देखा जा सकता है।

बहरहाल, इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि मोहम्मद इनामुल नाम के पीड़ित पर चोरी का आरोप लगाकर उसे बेरहमी से पीटा गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को ढाल बनाकर वामपंथी और कट्टरपंथी ताकतें कर रही हैं देश में अराजकता फैलाने की कोशिश

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विपक्षी नेताओं ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया, जबकि सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ पोस्ट और धमकियाँ सामने आईं।

NEET-UG पेपर लीक और कोचिंग माफिया, CBI ने सॉल्वर गैंग से जुड़े 45 के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट: पढ़ें मेडिकल एंट्रेन्स टेस्ट की...

रिपोर्ट में प्रश्नपत्र लीक मामलों में शामिल आरोपितों, उनके तरीकों, CBI जाँच और परीक्षा प्रणाली में जरूरी सुधारों का विश्लेषण करती है।
- विज्ञापन -