Homeदेश-समाजखजुराहो से लापता हिंदू युवती आगरा में बरामद, दोनों पैर फ्रैक्चर मिले: हिंदू संगठनों...

खजुराहो से लापता हिंदू युवती आगरा में बरामद, दोनों पैर फ्रैक्चर मिले: हिंदू संगठनों ने लव जिहाद का लगाया आरोप, बोले- मुस्लिम लड़का भगाकर लाया है

पूछताछ मेें युवती ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार (27 अगस्त 2022) को आगरा आई थी। उसने पुलिस को बताया कि गिरने के कारण उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया है। पुलिस ने लड़की को आशा ज्योति केंद्र में रखा है और उसके परिजनों को सूचित कर दिया है।

मध्य प्रदेश के खजुराहो (Khajuraho, Madhya Pradesh) से लापता हुई एक हिंदू लड़़की उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra, Uttar Pradesh) में बरामद की गई है। आगरा के एमएम गेट थाना पुलिस ने बुधवार (31 अगस्त 2022) को 20 वर्षीय युवती को अस्पताल से बरामद किया। युवती के दोनों पैरों में फ्रैक्चर है और उसे दिखाने के लिए अस्पताल हुई थी।

इसकी सूचना मिलते हुए हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौका पर पहुँच गए। उनका आरोप है कि लड़की लव जेहाद की पीड़ित है। उनका आरोप है कि लड़की को एक मुस्लिम लड़का बहला-फुसलाकर लड़की को भगा लाया है। वहीं, पुलिस ने युवती को आशा ज्योति केंद्र में रखा है और उसके परिजनों को सूचित कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, युवती छतरपुर जिले के खजुराहो की रहने वाली है और करीब एक सप्ताह पहले वह अपने घर से लापता हो गई थी। युवती की गायब होने के बाद परिजनों ने खजुराहो के राजनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

युवती के गायब होने के बाद से ही पुलिस लगातार उसे ट्रेस करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने जब बुधवार को युवती का मोबाइल लोकेशन चेक किया तो वह आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज का आया।

इसके बाद मेडिकल कॉलेज के नजदीकी थाना एमएम गेट को सूचित किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने युवती की फोटो भी साझा की। इसके बाद स्थानीय पुलिस युवती की तलाश में अस्पताल पहुँची। दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो एक युवती अस्पताल के आपातकालीन विभाग में दिखाते हुए मिली।

इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ मेें युवती ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार (27 अगस्त 2022) को आगरा आई थी। उसने पुलिस को बताया कि गिरने के कारण उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया है।

फिलहाल पुलिस ने उसे आशा ज्योति केंद्र में भेज दिया। इसके साथ लड़की के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। वहीं, ऑपइंडिया से बात करते हुए हिंदू संगठन के नेता गोविंद पराशर ने कहा कि हिंदू संगठनों से लड़की का व्यवहार काफी सहयोगात्मक रहा।

गोविंद पराशर ने कहा कि आरोपित लड़का संगठन के लोगों को देखते ही वहाँ से भाग निकला। उन्होंने बताया कि लड़की के घर वालों को सूचित कर दिया गया है और वो अपनी बेटी को लेने के लिए खजुराहो से निकल चुके हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मुस्लिम होने के कारण फँसा ताहिर हुसैन’ : दिल्ली के हिंदू विरोधी दंगों के बाद बचाव में उतर गया था पूरा वामपंथी गैंग, पूछ...

आईबी के अंकित शर्मा की हत्या कभी भी कट्टरपंथियों और वामपंथियों के लिए चर्चा करने का विषय नहीं रही, उन्हें चिंता हमेशा ताहिर हुसैन की थी।

मोहम्मद अहद से लेकर सद्दाम तक: बिहार में एक्टिव आतंकवाद का ‘स्लीपर सेल’ क्या बताता है?

कटिहार के मोहम्मद अहद की गिरफ्तारी के बाद जानिए बिहार में पहले सामने आए स्लीपर सेल, पाकिस्तान कनेक्शन, आतंकी मॉड्यूल और PFI से जुड़े मामले।
- विज्ञापन -