Homeदेश-समाजहिन्दू लड़कियों को फँसाता था मोहम्मद साहिल, गर्लफ्रेंड गुलशन करती थी मदद: अश्लील वीडियो...

हिन्दू लड़कियों को फँसाता था मोहम्मद साहिल, गर्लफ्रेंड गुलशन करती थी मदद: अश्लील वीडियो बनाकर पॉर्न साइट्स पर बेचता था

वैशाली के मोहम्मद साहिल और गुलशन ने हिन्दू लड़कियों को फँसाया, अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर बेचा। पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार किया।

बिहार के वैशाली से लव जेहाद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मोहम्मद साहिल नाम का शख्स अपनी गर्लफ्रेंड गुलशन खातून की मदद से पहले लड़कियों को फँसाता था और फिर अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता था। इतना ही नहीं इंटरनेशनल पॉर्न साइट्स पर इसे बेचता भी था। उसने अलग-अलग धर्मों की लड़कियों को इसका निशाना बनाया हालाँकि उसके निशाने पर ज्यादातर हिन्दू लड़कियाँ थी। उसने इस डर्टी गेम का शिकार दर्जनों लड़कियों को बनाया।

बिहार पुलिस के मुताबिक मोहम्मद साहिल ने गर्लफ्रेंड बनाने का धँधा शुरू कर पैसे बनाए। पुलिस अब ये पता लगा रही है कि उसने किन-किन पॉर्न साइट्स पर इसे बेचा और कितने पैसे वसूले। किन देशों से ये पॉर्न साइट्स चल रहे हैं इसका पता भी लगाया जा रहा है।

इस डर्टी गेम का खुलासा तब हुआ जब एक नाबालिग लड़की का पोर्न वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद मोहम्मद साहिल पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे 2 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया गया। लेकिन घटना के 15 दिन बाद भी पीड़िता का ना तो मेडिकल कराया गया और ना ही कोर्ट में पेश हुई।

थक हार कर मामले की जानकारी पीड़िता के परिजनों ने मीडिया को दी और मामला उजागर हुआ। स्थानीय डीएसपी अबू जफर आलम के मुताबिक वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आगे की जाँच की जा रही है। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक घर की बेटी कंप्यूटर क्लास के लिए जाती थी, वहीं उसकी दोस्ती गुलशन खातून से हुई। गुलशन खातून से मिलने अक्सर मोहम्मद साहिल आया करता था। इस दौरान गुलशन ने ही लड़की से साहिल को मिलवाया। धीरे-धीरे वो साहिल के झांसे में आ गयी। साहिल के साथ उसने कई फोटो खिचवाए और सेल्फी भी ली। इसके बाद साहिल उसे लेकर होटल गया और दोनों के ‘संबंध’ बने। इस दौरान साहिल ने वीडियो बनाए। वीडियो दिखाकर लड़की को ब्लैकमेल किया जाने लगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राष्ट्रीय हितों की अनदेखी, मुस्लिम तुष्टिकरण पर जोर: गाँधी परिवार की चाहत- इजरायल को छोड़ फिलिस्तीन का समर्थन करे मोदी सरकार, अखबारी लेख में...

भाजपा का आरोप है कि कॉन्ग्रेस विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी वोट-बैंक की राजनीति कर भारत की वैश्विक छवि कमजोर करती है।

जब भगवान पड़ते हैं बीमार… पुरी की जगन्नाथ परंपरा में 15 दिनों तक बंद हो जाते हैं मंदिर के द्वार: जानें भक्त-भगवान के इस...

पुरी में देव स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान जगन्नाथ के बीमार होने, अनसर गृह में विश्राम, गुप्त सेवा और रथयात्रा से जुड़ी अनोखी सनातन परंपरा।
- विज्ञापन -