Homeदेश-समाज2 मंदिरों में चोरी, त्रिशूल, कलश, दान पेटी सब गायब... यूपी पुलिस ने नईम...

2 मंदिरों में चोरी, त्रिशूल, कलश, दान पेटी सब गायब… यूपी पुलिस ने नईम को दबोचा, पहले से दर्ज हैं गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और लूटपाट के मामले

पुलिस ने तत्काल CCTV फुटेज खँगालने शुरू किए और साथ ही मुखबिरों को भी अलर्ट कर दिया गया। आखिरकार पुलिस को मामले में नईम के शामिल होने की टिप मिली।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में पुलिस ने एक साथ 2 मंदिरों में चोरी के आरोप में नईम नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नईम पर मंदिरों का गेट तोड़ कर कीमती सामान सहित दान पात्र भी चुरा लेने का आरोप है। आरोपित पहले ही 5 केसों में नामजद है और जेल काट चुका है। पुलिस ने मंदिर से चोरी हुए सामान को बरामद भी कर लिया है। घटना गुरुवार (15 जून, 2023) की है।

यह मामला मुरादाबाद के थाना क्षेत्र सिविल लाइन्स का है। 16 जून (शुक्रवार) को सुरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इस शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके गाँव मुस्तकम में ग्राम समाज के 2 मंदिर हैं। इन दोनों मंदिरों में 15 जून की रात एक साथ चोरी हुई थी। चोरी हुए सामान में कलश, नाग, रुपए, त्रिशूल और तिजोरी आदि शामिल थे। सुरेंद्र ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद जताई थी। पुलिस ने तुरंत IPC की धारा 380 के तहत केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी थी।

ऑपइंडिया के पास मामले की शिकायत कॉपी मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने तत्काल CCTV फुटेज खँगालने शुरू किए और साथ ही मुखबिरों को भी अलर्ट कर दिया गया। आखिरकार पुलिस को मामले में नईम के शामिल होने की टिप मिली। जब पुलिस ने नईम से पूछताछ की तो उसने दोनों मंदिरों में चोरी की बात कबूली। पुलिस ने नईम से दोनों मंदिरों से चोरी किए गया सभी सामान जिसमें तांबे के कलश, तांबे के शेषनाग, मंदिर में लगी हुई पीतल की घंटियां, मंदिर के दान पत्र में से निकले नोट और लगभग 20 हजार रुपए का फुटकर पैसा बरामद कर लिया।

पुलिस प्रेसनोट

नईम के अब्बा का नाम फ़िदा हुसैन है। जब पुलिस ने आरोपित नईम के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला तो वह गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, लूट सहित 5 मामलों में वांछित मिला। DSP देशदीपक सिंह ने बताया कि नईम पहले भी जेल जा चुका है। फ़िलहाल उसे मंदिर से चोरी के नए केस में भी जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा महज 24 घंटों में न सिर्फ आरोपित की गिरफ्तारी की गई है बल्कि सामान को भी बरामद किया गया है।

बतातें चलें कि नईम को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम ने इसी माह 10 जून, 2023 को इसी इलाके से गुलफाम, जावेद, सैफुद्दीन सहित कुल 4 लोगों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इन आरोपितों के तार उत्तर प्रदेश के कई जिलों सहित दिल्ली तक जुड़े पाए गए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -