Homeदेश-समाजलड़कियाँ मारती थीं सुट्टा, बुजुर्ग 'शहंशाह' ने कैफे ही फूँक डाला: कहा - 'सिगरेट...

लड़कियाँ मारती थीं सुट्टा, बुजुर्ग ‘शहंशाह’ ने कैफे ही फूँक डाला: कहा – ‘सिगरेट पीने वाली महिलाओं को सबक सिखाया, ये समाज सुधार’

आरोपित ने बताया कि वो अमिताभ बच्चन की फिल्म शहंशाह के किरदार विजय श्रीवास्तव से प्रभावित हैं और समाज में सुधार लाना चाहते हैं। बता दें कि बुधवार 11 अक्टूबर 2023 को अमिताभ बच्चन 81 साल के हो गए हैं और फिल्म शहंशाह में उनके किरदार की काफी तारीफ हुई थी।

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बुजुर्ग ने अजीब-ओ-गरीब काम किया है। लड़कियों और औरतों के सिगरेट पीने से नाराज इस शख्स ने सबक सिखाने के लिए एक कैफे को आग के हवाले कर दिया। इसमें कैफे मालिक को लगभग 4 लाख रुपए का नुकसान झेलना पड़ा है।

दिलचस्प बात ये हैं कि ये उम्रदराज शख्स सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के शहंशाह फिल्म के किरदार से खासे प्रभावित थे और उसी तरह से समाज में सुधार लाना चाहते थे। कैफे में आग लगाते वक्त ये बुजुर्ग सीसीटीवी फुटेज की वजह से पकड़ में आए और उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दरअसल इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्काई कॉर्पोरेट के कैफे में ये हादसा हुआ। कैफे में आग लगने का कारण जानने के लिए इसे चलाने वाले शुभम चौधरी ने सीसीटीवी फुटेज चेक करवाई। इसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति आग लगाकर जाता हुआ नजर आया।

इसके बाद कैफे संचालक चौधरी ने लसूड़िया पुलिस से इसकी शिकायत की। इसके आधार पर थाना प्रभारी तारे सोनी ने टीम का गठन कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बुजुर्ग की पहचान स्ट्रीट नंबर 78 में रहने वाले विजय माठे के तौर पर की गई है।

आरोपित विजय ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कैफे में लड़कियाँ सिगरेट पीती हैं, जो उन्हें पसंद नहीं था। इसे लेकर उन्हें गुस्सा था। आरोपित विजय ने बताया कि सिगरेट पीने वाली लड़कियों को सबक सिखाने के लिए उन्होंने कैफे को फूँक दिया।

उन्होंने ये भी बताया कि वो अमिताभ बच्चन की फिल्म शहंशाह के किरदार विजय श्रीवास्तव से प्रभावित हैं और समाज में सुधार लाना चाहते हैं। बता दें कि बुधवार 11 अक्टूबर 2023 को अमिताभ बच्चन 81 साल के हो गए हैं और फिल्म शहंशाह में उनके किरदार की काफी तारीफ हुई थी।

उधर, कैफे संचालक ने बताया कि आरोपित विजय कई दिनों से कैफे के नजदीक घूमते नजर आए थे। इसे लेकर वहाँ खड़े कस्टमर ने भी कई बार शिकायत की थी। लोग उन्हें बुजुर्ग होने की वजह से नहीं टोकते थे। कैफे संचालक के मुताबिक, इस आगजनी में लगभग तीन से चार लाख रुपए सामान जलकर खाक हो गया। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -