Homeदेश-समाज'गोरखनाख बाबा का आशीर्वाद': जिन पर मुख्तार अंसारी ने चलवाई थी 400 राउंड गोलियाँ-मरने...

‘गोरखनाख बाबा का आशीर्वाद’: जिन पर मुख्तार अंसारी ने चलवाई थी 400 राउंड गोलियाँ-मरने के बाद कटवा ली थी शिखा… उनके घर माफिया की मौत पर आतिशबाजी

भाजपा के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय को मुख्तार ने ताबड़तोड़ गोलियाँ चलवाकर मरवाया था। अब मुख्तार की मौत के बाद कृष्णानंद राय के बेटे ने कहा, "ये बाबा गोरखनाथ का आशीर्वाद है कि आज उनके दरबार से ये न्याय सुनने को मिला। रमजान के पावन महीने में अल्लाह का भी ये न्याय मान सकता हूँ कि ऐसे अपराधी का पृथ्वी से अंत हुआ है।"

मऊ के गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उन लोगों के घर में जश्न का माहौल है जिन्होंने माफिया की गुंडागर्दी के चलते अपने अपनों को खोया। इसी क्रम में भाजपा के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय, जिन्हें मुख्तार अंसारी ने मौत के घाट उतरवाया था, उनके घर कल (28 मार्च 2024) रात आतिशबाजी हुई। आतिशबाजी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

कृष्णानंद राय के बेटे पीयूष राय ने मुख्तार अंसारी की मृत्यु की खबर सुनने के बाद कहा, “ये बाबा गोरखनाथ का आशीर्वाद है कि आज उनके दरबार से ये न्याय सुनने को मिला है। रमजान के पावन महीने में अल्लाह का भी ये न्याय मान सकता हूँ कि ऐसे अपराधी का पृथ्वी से अंत हुआ है।”

इसी तरह भाजपा के पूर्व विधायक कृष्णानंद की पत्नी व मोहम्मदाबाद से पूर्व विधायक अलका राय ने इस संबंध में खुशी जाहिर की। अलका राय ने अपने फेसबुक पर बेटे पीयूष राय के किए गए पोस्ट को शेयर किया। इसमें लिखा था- “कर्म के दायरे से जब तुम उतरोगे, तो उसकी सजा तुम्हें तड़पने तक नहीं छोड़ेगी।”

बता दें कि पूर्वांचल का बहुचर्चित कृष्णानंद हत्याकांड 29 नवंबर 2005 को हुआ था जिसमें मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा 29 अप्रैल 2023 को सुनाई गई थी। इस हत्याकांड के बारे में मौजूद जानकारी बताती है कि इसमें हत्याकांड में 400 राउंड गोलियाँ चली थीं, जिसमें 2 पुलिसकर्मियों सहित कुल 7 लोगों की जान गई थी। कृष्णानंद के परिवार ने बताया था कि कृष्णानंद की हत्या के समय उनकी शिखा भी काटी गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -