Thursday, April 25, 2024
Homeदेश-समाजमुंबई: फैयाज शेख, सादिक और नदीम ने अश्लील वीडियो बना कर 22 वर्षीय महिला...

मुंबई: फैयाज शेख, सादिक और नदीम ने अश्लील वीडियो बना कर 22 वर्षीय महिला का 2 साल तक किया बलात्कार

फैयाज शेख ने उसे किसी काम के बहाने अपने घर बुलाया और चाकू की नोक पर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। उसने यौन हमले का वीडियो भी फिल्माया और धमकी दी कि अगर उसने कभी इस बारे में बात की तो वह उस पर एसिड से हमला कर देगा। बाद में, उसने उन वीडियो का इस्तेमाल करते हुए उसे ब्लैकमेल किया और कई बार उसका बलात्कार किया।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक दिल दहलाने वाला बलात्कार का मामला सामने आया है। नॉर्थ मुंबई के दिंडोशी में तीन लोगों ने 22 वर्षीय महिला के साथ दो साल तक ब्लैकमेल कर दुष्कर्म के वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में 2 आरोपित 31 वर्षीय फैयाज शेख और 27 वर्षीय सादिक को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं तीसरा आरोपित नदीम फरार है।

पीड़िता के अनुसार, इसकी शुरुआत 2018 से शुरू हुई, जब फैयाज शेख ने उसे किसी काम के बहाने अपने घर बुलाया और चाकू की नोक पर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। उसने यौन हमले का वीडियो भी फिल्माया और धमकी दी कि अगर उसने कभी इस बारे में बात की तो वह उस पर एसिड से हमला कर देगा। बाद में, उसने उन वीडियो का इस्तेमाल करते हुए उसे ब्लैकमेल किया और कई बार उसका बलात्कार किया।

यह दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। फैयाज ने फिर महिला की वीडियो को अपने दोस्त को भी व्हाट्सएप कर दिया और साथ ही महिला का नंबर भी दे दिया। वीडियो देखते ही सादिक की भी हैवानियत जाग गई। उसने भी महिला को ब्लैकमेल किया और जबरन कई बार उसका बलात्कार किया।

सादिक ने फिर अपने एक खास दोस्त नदीम को महिला के बारे में बताया। साथ ही उसने खुद के और फैयाज द्वारा बनाई गई महिला की अश्लील वीडियो को नदीम को दिखाया। फिर नदीम ने भी फैयाज और सादिक की तरह महिला को अपने हवस का शिकार बना लिया। वहीं महिला के विरोध करने पर उसने उसके पति को दोनों पुरुषों के बारे में बताने की धमकी दी।

वीडियो के बलबूते पर इन दरिंदों ने कई बार महिला का शिकार किया और महिला अपनी शादी को बचाने के लिए आरोपितों की दरिंदगी सहती रही। हालाँकि, यह यहीं समाप्त नहीं हुआ, महिला को तीनों आरोपितों के अन्य दोस्तों द्वारा फोन कॉल के माध्यम से ब्लैकमेल और परेशान किया जा रहा था।

वहीं जब महिला की सहन शक्ति ने जब जवाब दे दिया तो तंग आकर उसने सारी बाते अपने पति को बता दी। महिला ने जब इस मामले में दिंडोशी पुलिस स्टेशन में जाकर तीनों आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी तो उसकी कहानी सुनकर पुलिसकर्मियों की भी रूह काँप गई।

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता की उम्र 22 साल है। यानी 2018 में वह महज 19 साल की थी। उसकी हाल ही में शादी हुई थी। ऐसे में वह अपनी शादीशुदा ज़िन्दगी को बचाए रखने के लिए इस प्रताड़ना को बर्दाश्त करती रही।

पुलिस ने 29 सितंबर को 376 (2) एन, 354, 345 डी, 506 (2) के तहत आईटी एक्ट 66 ई सहित कई मामले दर्ज किए। पुलिस ने 29 सितंबर को फैयाज शेख और सादिक पटेल को गिरफ्तार कर लिया लेकिन नदीम को अपने दो दोस्तों की गिरफ्तारी की जैसे ही खबर मिली वह फरार हो गया है। जिसकी धर-पकड़ में पुलिस जुटी है

पुलिस ने सादिक और फैयाज के मोबाइल को जब्त कर वीडियो भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने मोबाइल फ़ॉरेंसिक टीम को दिया है, जिससे यह पता लग सके कि आरोपितों ने वीडियो को और कितने लोगों को भेजा है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिस जज ने सुनाया ज्ञानवापी में सर्वे करने का फैसला, उन्हें फिर से धमकियाँ आनी शुरू: इस बार विदेशी नंबरों से आ रही कॉल,...

ज्ञानवापी पर फैसला देने वाले जज को कुछ समय से विदेशों से कॉलें आ रही हैं। उन्होंने इस संबंध में एसएसपी को पत्र लिखकर कंप्लेन की है।

माली और नाई के बेटे जीत रहे पदक, दिहाड़ी मजदूर की बेटी कर रही ओलम्पिक की तैयारी: गोल्ड मेडल जीतने वाले UP के बच्चों...

10 साल से छोटी एक गोल्ड-मेडलिस्ट बच्ची के पिता परचून की दुकान चलाते हैं। वहीं एक अन्य जिम्नास्ट बच्ची के पिता प्राइवेट कम्पनी में काम करते हैं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe