Homeदेश-समाजनाबालिग हिन्दू लड़की को भगा ले गया मोहम्मद मुस्लिम, बुर्का पहना कर पहुँच गया...

नाबालिग हिन्दू लड़की को भगा ले गया मोहम्मद मुस्लिम, बुर्का पहना कर पहुँच गया निकाह करने: माँग में सिन्दूर देख कर वकीलों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

पुलिस अभी पीड़िता की तलाश में जुटी ही थी कि जौनपुर शहर की दीवानी अदालत में रेहान पीड़िता को ले कर पहुँच गया।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में ग्रूमिंग जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ एक नाबालिग हिन्दू लड़की से निकाह करने कोर्ट पहुँचे मुस्लिम युवक को वकीलों ने पकड़ लिया। पीड़िता को बुर्का पहना दिया गया था लेकिन उसके सिन्दूर को देख कर अधिवक्ताओं को शक हुआ। आरोपित का नाम रेहान उर्फ़ मोहम्मद मुस्लिम था जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घटना शनिवार (31 मार्च 2024) की है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

इस घटनाक्रम की शुरुआत जौनपुर जिले के थानाक्षेत्र खुटहन से शुरू होती है। यहाँ 31 अगस्त (शनिवार) को यहाँ हिन्दू समुदाय का एक व्यक्ति पुलिस में शिकायत दर्ज करवाता है। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 29 अगस्त (मंगलवार) को उनकी 17 वर्षीया नाबालिग बेटी को रेहान उर्फ़ मोहम्मद मुस्लिम नाम का युवक बहला-फुसला कर कहीं भगा ले गया है। मोहम्मद मुस्लिम भी जौनपुर जिले का ही निवासी है। इस शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137 (2) के तहत केस दर्ज कर के जाँच और पीड़िता की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस अभी पीड़िता की तलाश में जुटी ही थी कि जौनपुर शहर की दीवानी अदालत में शनिवार को ही रेहान पीड़िता को ले कर पहुँच गया। उसने लड़की को बुर्का पहना रखा था। दोनों ने नोटरी हलफनामे से निकाह कर लिया। इसी दौरान कुछ वकीलों को शक हुआ कि पीड़िता नाबालिग है। उन्होंने यह भी देखा कि बुर्का पहने होने के बावजूद पीड़िता ने सिन्दूर लगा रखा है। किसी धोखाधड़ी की आशंका से वकीलों ने मोहम्मद मुस्लिम और पीड़िता को रोक लिया और पूछताछ शुरू कर दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

इसी बीच मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुँच कर मोहम्मद मुस्लिम सहित पीड़िता को भी अपने साथ ले गई। जौनपुर पुलिस के मुताबिक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपित के खिलाफ दर्ज केस में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87 और 64 के साथ पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई है। ऑपइंडिया के पास शिकायत कॉपी मौजूद है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -