Homeदेश-समाजहिंदू युवती को रेप के वीडियो से किया बदनाम, पीड़िता की शादी तय हुई...

हिंदू युवती को रेप के वीडियो से किया बदनाम, पीड़िता की शादी तय हुई तो घर में तलवार लेकर उठाने घुसा: पिता-भाई के हाथ-पैर तोड़े, मध्य प्रदेश में सलीम गिरफ्तार

अशोक नगर में एक 22 साल की लड़की से रेप करके, उसकी वीडियो बनाकर उसे बदनाम करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़की के घरवालों ने उसकी शादी कहीं तय कर दी थी। ऐसे में आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर जाकर पहले लड़की को उठवाया और उसके बाद उसके माता-पिता-भाई के साथ मारपीट भी की गई।

मध्य प्रदेश के अशोक नगर में एक 22 साल की हिंदू लड़की से रेप करके, उसकी वीडियो बनाकर उसे बदनाम करने वाले सलीम पर अब लड़की के परिजनों से मारपीट का आरोप लगा है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, लड़की के घरवालों ने उसकी शादी कहीं तय कर दी थी। ऐसे में आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर जाकर पहले लड़की को उठवाया और उसके बाद उसके माता-पिता-भाई के साथ मारपीट भी की गई। इस दौरान भाई-पिता के हाथ भी तोड़े गए।

बताया जा रहा है कि जब लड़की के घर में ये लोग घुसे तो इनके हाथ में हथियार थे। किसी के हाथ में लोहे की रॉड थी और किसी के हाथ में तलवार थी। मारपीट के कारण परिवार ने चिल्लाना शुरू किया तो आवज सुन आसपास के जब ज्यादा लोग इकट्ठा हुए, तब जाकर आरोपित ने लड़की को छोड़ा। इस दौरान आरोपितों के हाथ में तलवारें और लोहे की रॉड थी। इन लोगों ने उस लड़के को भी धमकाया जिसकी सगाई लड़की से होने वाली थी।

केस में मुख्य आरोपित का नाम सलीम है। ऐसे में जब हिंदू संगठनों को सूचना मिली तो कुछ हिंदू कार्यकर्ता थाने गए। वहाँ उन्होंने पीड़ित परिवार की शिकायत को दर्ज कराया। एक मामला पीड़िता ने रोते-रोते रेप का दर्ज हुआ, वहीं पीड़िता के पिता की शिकायत पर दूसरा मामला भी दायर कराया गया। इसमें मुख्य आरोिपत सलीम, जोधा, समीर और शाहरुख को बनाया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले के संबंध में पुलिस ने बताया कि जब मामला संज्ञान में आया तो आरोपितों के खिलाफ दो मामले दर्ज हुए। इसके बाद मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी हुई और उसे जेल भिजवा दिया गया। पुलिस अन्य आरोपितों की पकड़ के लिए दबिश दे रही है। जाँच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -