Homeदेश-समाजडांडिया खेल रही हिंदू लड़कियों से छेड़छाड़, विरोध करने पर कट्टरपंथी मुस्लिम भीड़ ने...

डांडिया खेल रही हिंदू लड़कियों से छेड़छाड़, विरोध करने पर कट्टरपंथी मुस्लिम भीड़ ने घोंपा चाकू: समीर धराया; शाहरुख, जुबैर और गैंग फरार

मधुसूदन ने जब देखा कि मुस्लिम लड़के डांडिया खेलने आई हिंदू लड़कियों से लगातार छेड़छाड़ कर रहे हैं तो उसने उन लड़कों को रोकने की कोशिश की, बहस हुई। जब वह डांडिया पंडाल से बाहर निकला तो मुस्लिम लड़कों ने घेरकर उस पर हमला कर दिया।

राजस्थान के बीकानेर में आयोजित डांडिया कार्यक्रम में मुस्लिम युवकों ने मधुसूदन मोदी पर चाकू से हमला किया। बताया जा रहा है कि डांडिया खेलने आई लड़कियों से मुस्लिम युवक छेड़छाड़ कर रहे थे, इसलिए मधुसूदन से उनकी बहस हुई थी। इसके बाद मुस्लिम युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने एक हमलावर समीर नाडसा को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार बताए जा रहे हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ग्राउंड में शनिवार (1 अक्टूबर 2022) को डांडिया कार्यक्रम चल रहा था। इस आयोजन के दौरान कुछ मुस्लिम लड़के वहाँ डांडिया कर रही लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। यहीं पर मधुसूदन मोदी अपने दोस्तों के साथ पहले से ही मौजूद था।

मधुसूदन ने जब देखा कि मुस्लिम लड़के वहाँ आई लड़कियों से लगातार छेड़छाड़ कर रहे हैं तो उसने उन लड़कों को रोकने की कोशिश की। जिसके बाद उन लोगों में बहस हो गई। मधुसूदन के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस बहस के दौरान ही मुस्लिम लड़कों ने मधुसूदन को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जब वह अपने दोस्तों के साथ डांडिया पंडाल से बाहर निकला तो मुस्लिम लड़कों ने घेरकर उस पर हमला कर दिया।

मधुसूदन के पिता दिनेश मोदी ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि 1 अक्टूबर को लगभग रात 10:25 पर मधुसूदन के दोस्त किशन दैया का फोन आया। उसने बताया कि रात 8 बजे वह, अजय ओझा, किशन भाटी और मधुसुदन रेलवे ग्राउंड में डांडिया खेलने गए थे। वहाँ कुछ लड़के लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। जब मधुसुदन ने उन्हें मना करने की कोशिश की तो वे झगड़े पर उतारू हो गए और बाहर निकलने पर जान से मार देने की धमकी दी।

इसके बाद, जैसे ही मधुसूदन और उसके साथी पंडाल से बाहर निकले तो 15-20 लड़के रेलवे ग्राउंड के सामने वाली गली में सरस बुथ के पास खड़े थे। जैसे ही ये सभी साथी वहाँ पहुँचे तो उन्होंने जान से मारने की कोशिश करते हुए लाठी, सरिया व चाकु से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान, कुछ लोगों ने मधुसूदन को पकड़ रखा था और किसी एक ने चाकू से मधुसूदन के पेट की दाईं ओर हमला कर दिया। जिसके बाद, दोस्तों ने मधुसूदन को पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

इस मामले में, मधुसूदन के पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने समीर नाडसा, शाहरुख पठान, जुबैर पठान समेत अन्य के खिलाफ धारा 307, 323, 324, 341 व आईपीसी की धारा 143 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। मधुसूदन पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को आरोपित समीर नाडसा को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है, जबकि अन्य फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस समीर से पूछताछ कर अन्य आरोपितों के ठिकानों में छापेमारी कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मिडिल ईस्ट फिर बना वॉर जोन, क्या इस बार तैयार हैं हम?: जानें- भारत के सामने खड़ी हैं कैसी चुनौतियाँ, अग्निपरीक्षा की इस घड़ी...

पश्चिम एशिया संकट से वैश्विक अर्थव्यवस्था बेपटरी हो रही है। हॉर्मुज नाकाबंदी के बीच देश को आर्थिक मार से बचने के लिए मोदी सरकार तैयार है।

मेरठ में दलित छात्रा की हत्या के नाम पर क्यों खराब किया गया माहौल? SSP अविनाश पांडे के नेतृत्व में कैसे UP पुलिस ने...

मेरठ में दलित युवती ललिता गौतम की हत्या के नाम पर प्रदर्शन की आड़ में हंगामा करने की साजिश को SSP अविनाश पांडेय और उनकी टीम ने फेल किया है।
- विज्ञापन -