Homeदेश-समाजमसूरी में सैलानियों को चाय में थूक कर पिला रहे थे नौशाद और हसन...

मसूरी में सैलानियों को चाय में थूक कर पिला रहे थे नौशाद और हसन अली, युवक ने टोका तो दी मारने की धमकी: वीडियो बनाने के बाद दर्ज कराई शिकायत

मसूरी पुलिस ने बताया कि चाय बेचने वाले का नाम नौशाद और हसन अली है। नौशाद उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली स्थित जमशेर कॉलोनी का निवासी है। वहीं, हसन अली मसूरी के गड्डी खाना किताबघर का रहने वाला है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलते ही दोनों आरोपित फरार हैं।

देश के अलग-अलग हिस्सों से खाने थूक और मूत कर ग्राहकों को देने की घटनाएँ लगातार सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक घटना उत्तराखंड से फिर आई है। पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक मसूरी से सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि एक दुकानदार चाय में थूक कर लोगों को पिला रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मसूरी पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

इस मामले में एक व्यक्ति ने मसूरी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि देहरादून के रहने वाले हिमांशु बिश्नोई ने मसूरी कोतवाली में दी गई शिकायत में बताया है कि वह मसूरी लाइब्रेरी चौक (गाँधी चौक) पर सुबह गए थे। वहाँ के व्यू प्वॉइंट पर बहुत सारे पर्यटक खड़े थे। उसी चौक पर एक रेहड़ी पर दो लड़के लोगों को चाय, मैगी, बंद मक्खन आदि बेच रहे थे।

हिमांशु ने आगे बताया कि उन्होंने भी दुकानदार से चाय माँगी। इस दौरान वे सुहाने मौसम और आसपास का वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि चाय बनाने वाला लड़का बर्तन में थूक रहा था। बर्तन में उसका थूकते हुए वीडियो रिकॉर्ड हो गया। इसके बाद हिमांशु ने दोनों लड़कों को टोका तो वे उनके साथ गाली-गलौच और मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद उन्होंने जाकर थाने में शिकायत दी।

मसूरी पुलिस ने बताया कि चाय बेचने वाले का नाम नौशाद और हसन अली है। नौशाद उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली स्थित जमशेर कॉलोनी का निवासी है। वहीं, हसन अली मसूरी के गड्डी खाना किताबघर का रहने वाला है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलते ही दोनों आरोपित फरार हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजेय सिंह ने बताया कि यह घटना 29 सितंबर 2024 को मसूरी के लाइब्रेरी चौक के पास हुई। हिमांशु बिश्नोई ने चाय के स्टॉल चलाने वाले नौशाद अली और हसन अली को चाय के बर्तन में थूकते हुए देखा था और इसका वीडियो भी बना लिया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर ली गई है और आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -