Homeदेश-समाजगोंडा में दुर्गा पूजा पर कट्टर मुस्लिमों का हमला: असलम, सुलतान, मुन्ना ने चलाए...

गोंडा में दुर्गा पूजा पर कट्टर मुस्लिमों का हमला: असलम, सुलतान, मुन्ना ने चलाए पत्थर, देवी-देवताओं को कहे अपशब्द – बच्चों को भी पीटा, एक्शन में UP पुलिस

मुस्लिमों की इस पत्थरबाजी में लगभग 10-12 हिन्दू गंभीर रूप से घायल हो गए। मुस्लिमों को जब हिन्दुओं ने शांत करने की कोशिश की तो वह और उग्र हो गए तथा आसपास से बाकी मुस्लिमों को भी बुलाया।

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मुस्लिमों ने एक दुर्गा पूजा पंडाल पर हमला कर दिया। मुस्लिम भीड़ ने पूजा पंडाल में शामिल हिन्दुओं पर पथराव किया और देवी-देवताओं को अपशब्द कहे। उन्होंने बच्चों तक को लाठियाँ लेकर दौड़ाया। पुलिस ने पथराव की घटना के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोंडा के मसकनवा बाजार इलाके में बुधवार (9 अक्टूबर, 2024) को दुर्गा पूजा पंडाल में मूर्ति स्थापित करने के बाद देवी की आँखों पर से पट्टी हटाई गई थी। इस मूर्ति की स्थापना बीते कई सालों से की जाती है। इस मौके पर यहाँ बड़ी संख्या में हिन्दू इकट्ठा थे।

पूजा अर्चना के बाद कुछ हिन्दू बच्चे इस पंडाल के बाहर पटाखे फोड़ने लगे। पटाखों की आवाज सुन कर पास में रहने वाले मुस्लिम भड़क गए। मुस्लिम परिवार के लोग बाहर निकल कर हिन्दुओं को गालियाँ देने लगे और हमलावर हो गए। उन्होंने पहले हिन्दुओं पर पथराव किया और फिर लाठी डंडों से हमला कर दिया।

इस हमले में मुन्ना, सुल्तान और असलम तथा बाकी लोगों के मुस्लिम परिवार शामिल थे। मुस्लिमों की इस पत्थरबाजी में लगभग 10-12 हिन्दू गंभीर रूप से घायल हो गए। मुस्लिमों को जब हिन्दुओं ने शांत करने की कोशिश की तो वह और उग्र हो गए तथा आसपास से बाकी मुस्लिमों को भी बुलाया।

इसके बाद इस विषय में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर गोंडा के डीएम और एसपी समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुँचा और मुस्लिमों का हमला रोका। इस पथराव में बच्चे भी घायल हुए हैं। घायल हुए लोगों का इलाज जारी है।

हिन्दुओं ने मुस्लिमों के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई है। इस हमले में पुलिस 12 मुस्लिमों को आरोपित बनाया है। कुछ अवैध लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। हमला करने वाले मुस्लिमों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। मामले की अभी जाँच चल रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -