Homeदेश-समाज'यहाँ से हिंदुओं को निपटा देंगे': भगवान रामलला के आगमन की खुशियाँ मना रहा...

‘यहाँ से हिंदुओं को निपटा देंगे’: भगवान रामलला के आगमन की खुशियाँ मना रहा था परिवार, कट्टरपंथी भीड़ ने किया हमला; घर में घुस महिलाओं को भी पीटा

उत्तर प्रदेश के बरेली में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मना रहे हिन्दुओं पर कट्टरपंथी मुस्लिमों ने हमला कर दिया। जिस समय हिंदुओं पर हमला किया गया, उस समय अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में स्थानीय हिंदू आतिशबाजी कर रहे थे। इस हमले में महिलाओं की भी पिटाई की गई है।

उत्तर प्रदेश के बरेली में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मना रहे हिन्दुओं पर कट्टरपंथी मुस्लिमों ने हमला कर दिया। जिस समय हिंदुओं पर हमला किया गया, उस समय अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में स्थानीय हिंदू आतिशबाजी कर रहे थे। इस हमले में महिलाओं की भी पिटाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, बरेली के सिरौली में 24 जनवरी 2024 को वरुण रस्तोगी अपने परिवार के साथ घर के बाहर गली में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मना रहे थे। इस दौरान वे आतिशबाजी कर रहे थे। इसी दौरान सिरौली के ही रहने वाले शावेज, वसीम, सुहैल, कय्यूम, दानिश और सहाना ने वरुण और उनके बच्चों पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया

कट्टरपंथी मुस्लिम हमलावरों ने उन पर हमला करते हुए कहा कि ‘बहुत रामभक्त बनते हो, आज तुम्हें जान से मार देंगे’। इस दौरान उन्हें बचाने आई उनकी पत्नी पर भी मुस्लिम हमलावरों ने हमला कर दिया और उनके साथ भी मारपीट की। जब उन्हें मोहल्ले के बाकी लोग बचाने आए तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया।

कट्टरपंथियों के हमले के बाद वरुण रस्तोगी की पत्नी बच्चों को लेकर अपने घर के अंदर भाग गई, लेकिन कट्टरपंथियों ने पीछा नहीं छोड़ा और घर के अंदर घुस गए और मारना-पीटना जारी रखा। कट्टरपंथी मुस्लिम हमलावर इस दौरान एक हिन्दू युवक की सोने की चेन खींच ले गए। इसके बाद जब और लोग यहाँ आ गए तो यह धमकी देते हुए भाग गए।

इनके हमले में वरुण और उनके बच्चों समेत अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनका इलाज जारी है। पीड़ित वरुण रस्तोगी ने थाना सिरौली में हमलावरों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। इसकी कॉपी ऑपइंडिया के पास मौजूद है। पुलिस ने हत्या के प्रयास और बलवा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। फिलहाल सभी आरोपित फरार हैं।

बरेली से ही हिंदुओं पर हमले की एक और खबर आई है। यहाँ भगवान श्रीराम की पूजा कर रहे लोगों पर कट्टरपंथी मुस्लिमों की भीड़ ने हमला कर दिया। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गाँव लक्ष्मियापुर हरवंशपुर में कट्टरपंथी मुस्लिमों की भीड़ ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भगवान की पूजा कर रहे हिन्दुओं पर पथराव कर दिया।

जानकारी के अनुसार, यहाँ 22 जनवरी की रात को पूजा कर रहे हिन्दुओं पर अनवर, नन्हे, रफीक और कादिर ने पथराव कर दिया। एकाएक पथराव से यहाँ भगदड़ की स्थिति बन गई। इन लोगों ने धमकी भी दी कि वे हिन्दुओं को यहाँ से निपटा देंगे। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। अगर इन लोगों के मन इतने ही साफ होते तो ये मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।

AC ब्लास्ट के बढ़ते मामलों के पीछे चीन का हाथ? जानिए कैसे घटिया गैस से बढ़ रहा घरों में विस्फोट का खतरा, भारत सरकार...

आए दिन एसी ब्लास्ट की खबरें सामने आती हैं। इनकी पीछे कहीं चीन का हाथ तो नहीं है? क्योंकि इन एसी में चाइनीज R-152a गैस भरी जा रही है, जो ओवरहीटिंग के कारण जल्दी आग पकड़ लेती है।
- विज्ञापन -