Monday, March 24, 2025
Homeदेश-समाजउद्धव ठाकरे वाली MVA सरकार में CM फडणवीस और शिंदे को झूठे केस में...

उद्धव ठाकरे वाली MVA सरकार में CM फडणवीस और शिंदे को झूठे केस में फँसाने का था प्लान, गिरफ्तारी के लिए DCP को मिल रहे थे निर्देश: आरोपों के बाद जाँच के लिए 4 सदस्यीय SIT गठित

प्रवीण दरेकर ने विधान परिषद में एक पेन ड्राइव भी पेश की थी, जिसमें पूर्व डीजीपी संजय पांडे और तत्कालीन डीसीपी लक्ष्मीकांत पाटिल के बीच बातचीत का एक ऑडियो क्लिप है। ऑडियो क्लिप में पांडे ठाणे शहर में तैनात पाटिल से आपराधिक मामला दर्ज करके फडणवीस और शिंदे को गिरफ्तार करने का निर्देश दे रहे थे। इस मामले में लक्ष्मीकांत पाटिल की जाँच भी की जाएगी।

महाराष्ट्र सरकार ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार द्वारा एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को झूठे मामले में फँसाकर गिरफ्तार करने की साजिश का पर्दाफाश के लिए SIT गठित की है। जाँच की जिम्मेदारी मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी को सौंपी गई है। इस टीम में चार सदस्य होंगे। SIT तीस दिनों में अपनी जाँच रिपोर्ट सरकार को देगी।

दरअसल, संजय पुनामिया नाम के एक व्यवसायी ने इस तरह का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि मीडिया में स्टिंग ऑपरेशन दिखाए गए थे, जिसमें मुंबई पुलिस के पूर्व प्रमुख देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे की गिरफ्तारी की योजना बना रहे थे। उन्होंने दावा किया कि यह गिरफ्तारी उनके खिलाफ दर्ज एक मामले से जुड़ी थी। इसके लिए ठाणे नगर थाने में फर्जी मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया था।

इन आरोपों के बाद भाजपा के विधान पार्षद (MLC) प्रवीण दारेकर ने इसकी जाँच के लिए एक विशेष जाँच दल (SIT) गठित करने की माँग की थी। उन्होंने विधान परिषद में एक पेन ड्राइव भी पेश की थी, जिसमें उस स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो थे। इसके साथ ही इसमें पूर्व डीजीपी संजय पांडे और तत्कालीन डीसीपी लक्ष्मीकांत पाटिल के बीच बातचीत का एक ऑडियो क्लिप है।

सीएम फडणवीस के खास माने जाने वाले प्रवीण दारेकर ने दावा किया कि ऑडियो क्लिप में पांडे ठाणे शहर में तैनात पाटिल से आपराधिक मामला दर्ज करके फडणवीस और शिंदे को गिरफ्तार करने का निर्देश दे रहे थे। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री शंभुराजे देसाई ने विधानसभा में ही मामले की जाँच के लिए SIT बनाने की घोषणा की।

मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी की अगुवाई वाली टीम में मुंबई पुलिस उपायुक्त नवनाथ धवले और सहायक आयुक्त अदिकराव पोल भी शामिल हैं। इसके अलावा, इस टीम में राज्य रिजर्व पुलिस बल के उप महानिरीक्षक राजीव जैन को भी शामिल किया गया है। SIT पुलिस उपायुक्त लक्ष्मीकांत पाटिल के खिलाफ भी शिकायतों की जाँच करेगी।

बता दें कि नवंबर 2019 से जून 2022 तक महाविकास अघाड़ी (MVA) की सरकार के दौरान वर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता थे। वहीं, एकनाथ शिंदे MVA सरकार में शहरी विकास मंत्री थे। जून 2022 में शिंदे ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी और विधायकों को लेकर MVA सरकार को गिरा दिया था। इसके बाद वे मुख्यमंत्री बने थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

शारिक साठा ने दिए हथियार, मुल्ला अफरोज-वारिस की गोलियों से मरे 4… ‘मियाँ’ जफर अली तो खेलेगा ही ‘विक्टिम कार्ड’, पर आप जान लीजिए...

संभल में विवादित जामा मस्जिद के सदर जफर अली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जफर अली ने पुलिस पर झूठे आरोप लगाए थे।

कंप्यूटर शॉप की आड़ में बांग्लादेशियों को बसाने का गैंग चला रहा था मोहम्मद मोइनुद्दीन, कागज से लेकर बीवी तक सब कुछ घुसपैठियों को...

दिल्ली पुलिस ने 18 बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े हैं। इन बांग्लादेशी घुसपैठियों को भारत में बसाने में मदद करने वाले 8 भारतीय भी गिरफ्तार किए गए हैं।
- विज्ञापन -