Homeदेश-समाजथूक लगा रोटी बना रहा था नौशाद, बच्चे के बनाए वीडियो से धराया: मेरठ...

थूक लगा रोटी बना रहा था नौशाद, बच्चे के बनाए वीडियो से धराया: मेरठ की पुलिस हिरासत में ले कर रही जाँच

मेरठ के लक्ष्मीनगर में एक सगाई समारोह था, जिसमें तंदूर पर एक युवक थूक लगा रोटी बना रहा था। एक बच्चे ने उसका वीडियो बना लिया और अपने परिजनों को दिखाया। परिजनों ने वीडियो देखने के बाद...

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बार फिर थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में आंबेडकर रोड स्थित लक्ष्मीनगर में गुरुवार (2 दिसंबर 2021) को सगाई समारोह था, जिसमें तंदूर पर एक युवक थूक लगाकर रोटी बना रहा था। इसी बीच एक बच्चे ने उसका वीडियो बना लिया और शुक्रवार (3 दिसंबर 2021 ) को अपने परिजनों को दिखाया। परिजनों ने वीडियो देखने के बाद ठेकेदार को फोन कर आरोपित को बुलाने को कहा। आरोपित युवक और ठेकेदार के मौके पर पहुँचने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दोनों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में नौशाद नाम का युवक रोटी बना रहा है। वह रोटी पर बार-बार थूक लगा रहा था। एक बच्चे ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आरोपित नौशाद कैथवाड़ी रोहटा का रहने वाला है। वहीं, कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना कहना है कि ​रोटी में थूक लगाकर सगाई समारोह में परोसने की शिकायत मिली है। आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि इस साल मेरठ में थूक लगाकर रोटी बनाने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले फरवरी 2021 में एक शादी समारोह में थूक लगा कर रोटी बनाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था। उस आरोपित का नाम नौशाद उर्फ़ सुहैल था। इस मामले में ‘हिन्दू जागरण मंच’ के सचिन सिरोही ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। 

पूरे साल भर की बात करें तो (जो शिकायत होने के बाद मीडिया की रिपोर्ट में छपी) 9 महीने में 9 लोग रोटी पर थूक लगा कर सेंकते हुए पकड़े गए। इन 9 लोगों और कुछ मामले में इनसे संबंधित लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया, कार्रवाई की।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-कृष्ण-शिव भी हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्वामीनारायण: समझिए- BAPS की शुरुआत से बड़ा बनने की पूरी कहानी

BAPS के मंदिरों में राम, कृष्ण, शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ भी होती हैं लेकिन वो सब मूर्तियाँ स्वामी स्वामीनारायण से छोटी होती हैं। आखिर क्या है इनकी मान्यता?

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।
- विज्ञापन -