Tuesday, April 16, 2024
Homeदेश-समाज'गौमांस खा, तब जाकर तू पक्की मुस्लिम बनेगी', हिंदू महिला ने पति नफीस पर...

‘गौमांस खा, तब जाकर तू पक्की मुस्लिम बनेगी’, हिंदू महिला ने पति नफीस पर लगाए प्रताड़ना, धर्मांतरण के दवाब का आरोप

"नफीस ने शादी से पहले नेहा से कहा था कि वो अपना पूजा-पाठ जारी रख सकती है, उसे इससे कोई ऐतराज नहीं है। लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद से उसने उसे गाय का मांस खाने के लिए मजबूर करने लगा। नफीस उसे नमाज और कुरान पढ़ने के लिए कहता था और मना करने पर उसे मारता-पीटता था।"

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक महिला खुद को नेहा खान बताती है। वीडियो में महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता है।

नेहा बताती हैं कि वह हिन्दू है और उसका पति मुस्लिम है। वह दिल्ली के बुराड़ी में रहती है। उन्होंने दो साल पहले नफीस खान नाम के शख्स के साथ शादी की थी। शादी के डेढ़ महीने बाद से ही नफीस ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

नेहा ने आरोप लगाया कि उसका पति उसके साथ हर वक्त मारपीट करता रहता है। ठीक से खाने के लिए नहीं देता है और साथ ही उसके साथ धार्मिक आधार पर अत्याचार करता है, उसे जबरन गौमांस खाने के लिए मजबूर करता है।

जर्नलिस्ट सौम्यदीप्त ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया है।

ऑपइंडिया ने इस बाबत नेहा के वकील करुणेश शुक्ला से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 323 और 506 के तहत FIR दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि जब नेहा ने इस मामले में FIR दर्ज करवाने की कोशिश की थी, तो बुराड़ी पुलिस ने मना कर दिया था, लेकिन वकील के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज कर लिया गया है। यह FIR 14 मई को दर्ज की गई।

FIR registered in the matter

बुराड़ी पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR में कहा गया है कि नेहा खान ने मार्च 2018 में नफीस खान से शादी की थी। यह एक प्रेम विवाह था। 9 महीने बाद उसकी बेटी पैदा हुई थी। वह FIR में कहती है कि उसे शादी के बाद पता चला कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा था।

नेहा कहती है कि शादी के कुछ ही महीनों बाद नफीस ने उसके साथ लड़ाई-झगड़ा और मारपीट करना शुरू कर दिया। लेकिन वो अपनी शादी बचाने के लिए इन सारे कष्टों को झेलती रही। आगे FIR में नेहा दावा करती है कि बेटी के जन्म के बाद से नफीस ने उसके साथ और भी अत्याचार करना शुरू कर दिया।

नेहा खान का कहना है कि नफीस खान ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वो दावा करती है कि अप्रैल में नफीस ने उसे बड़ी बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। वह कहती है कि FIR दर्ज करने के एक सप्ताह पहले भी नफीस ने उसे बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही वह आरोप लगाती है कि नफीस उसे और उसकी बेटी को पूरा खर्च भी नहीं देता है।

The FIR registered in the matter

वकील करुणेश शुक्ला ने हमें बताया कि नेहा खान तब से अपने माता-पिता के घर गई हैं। नफीस खान फिलहाल कहाँ है, इसके बारे में वकील करुणेश को पता नहीं है। वकील ने हमें बताया कि उन्हें नेहा के पति के परिवार की तरफ से लगातार धमकियाँ दी जा रही हैं।

उन्होंने हमें यह भी बताया कि उन्हें पाकिस्तान से भी धमकियाँ मिल रही हैं। भद्दी-भद्दी गालियाँ दी जा रही हैं। उनकी जान को खतरा है।

एडवोकेट करुणेश ने बताया, “नफीस ने शादी से पहले नेहा से कहा था कि वो अपना पूजा-पाठ जारी रख सकती है, उसे इससे कोई ऐतराज नहीं है। लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद से उसने उसे गाय का मांस खाने के लिए मजबूर करने लगा। नफीस उसे नमाज और कुरान पढ़ने के लिए कहता था और मना करने पर उसे मारता-पीटता था।”

महिला का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें भी वो इनमें से काफी सारी बातों को दोहराती है। साथ ही वीडियो में वो यह भी बताती है कि उसके पति का भाई आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़ा हुआ है। वो कहती है कि उसका पति उसे घर से बाहर निकालने की धमकी देता है और साथ ही कहता है कि उसकी कब्र वहीं पर खोद देगा।

एक अन्य वीडियो में वह न्याय की गुहार लगाती हुई कहती है कि उसके पति के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वो कहती है कि जब उसने रोजा रखने और नमाज पढ़ने से मना कर दिया तो नफीस ने उसके साथ मारपीट की। इसके साथ ही वह यह भी कहती है कि पहली बार जब वह प्रेगनेंट थी, तो नफीस ने उसका लिंग परीक्षण करवाया था। डॉक्टरों ने जब बताया कि लड़का है, तो उसने कुछ नहीं कहा, लेकिन जब दूसरी बार लड़की हुई तो उसे और ज्यादा प्रताड़ित करने लगा।

नेहा वीडियो में कहती है कि उसके पति ने कहा, “तू अभी पक्की मुस्लिम नहीं बनी है, गौमांस खा, भैंस का मांस खा, तब जाकर तू मुस्लिम बनेगी।” वह कहती है कि इस बात को लेकर उसके पति ने उसकी बहुत पिटाई की। नफीस ने उसका बिजली का बिल भरने से मना कर दिया।

इसके साथ ही मुहल्ले में पानी पहुँचाने वालों को भी मना कर दिया कि वो उसके घर पानी न पहुँचाए। नफीस ने उसे FIR वापस लेने की भी धमकी दी है। साथ ही वीडियो में नेहा कहती है कि नफीस उसे ये भी धमकी देता है कि वो तो पैसों के दम पर बाहर निकल जाएगा, वो क्या करेगी। एडवोकेट ने हमें बताया कि मामले में फिलहाल पूछताछ जारी है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

स्कूल में नमाज बैन के खिलाफ हाई कोर्ट ने खारिज की मुस्लिम छात्रा की याचिका, स्कूल के नियम नहीं पसंद तो छोड़ दो जाना...

हाई कोर्ट ने छात्रा की अपील की खारिज कर दिया और साफ कहा कि अगर स्कूल में पढ़ना है तो स्कूल के नियमों के हिसाब से ही चलना होगा।

‘क्षत्रिय न दें BJP को वोट’ – जो घूम-घूम कर दिला रहा शपथ, उस पर दर्ज है हाजी अली के साथ मिल कर एक...

सतीश सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि उन पर गोली चलाने वालों में पूरन सिंह का साथी और सहयोगी हाजी अफसर अली भी शामिल था। आज यही पूरन सिंह 'क्षत्रियों के BJP के खिलाफ होने' का बना रहा माहौल।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe