Homeदेश-समाजपत्नी को जिंदा जला डाला नईम और उसके घर वालों ने, दहेज में बाइक...

पत्नी को जिंदा जला डाला नईम और उसके घर वालों ने, दहेज में बाइक और ₹1 लाख की कर रहे थे माँग

पीड़ित शाइस्ता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पति नईम, सास शबनम, देवर वसीम और ननद फराह के खिलाफ हत्या के प्रयास, दहेज उत्पीड़न समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हरिद्वार में निकाह के बाद दहेज की माँग पूरी ना होने पर विवाहिता को जिन्दा जलाने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाइस्ता का निकाह छह माह पूर्व ही हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र की डोगरिला बस्ती के अहबाबनगर निवासी नईम से हुआ था। इस घटना के समबन्ध में जनवरी 30, 2020 को प्राथमिकी दर्ज की गई।

ससुराल पक्ष द्वारा बाइक और 1 लाख रुपए की माँग पूरी ना होने पर उन्होंने विवाहिता पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया। इस घटना में पीड़ित शाइस्ता करीब पचास प्रतिशत जल गई हैं। महिला का इलाज फिलहाल देहरादून के एक निजी अस्पताल में चल रहा है जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

शादी के बाद से ही ससुराल वाले शाइस्ता पर दहेज लाने का दबाव बना रहे थे। वो एक लाख रुपये और बाइक की डिमांड कर रह थे। शाइस्ता ने विरोध किया तो तीन दिन पहले ससुरालियों ने शाइस्ता पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जिंदा जला दिया।

पीड़ित शाइस्ता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार (जनवरी 30, 2020) को आरोपित पति नईम, सास शबनम, देवर वसीम और ननद फराह के खिलाफ हत्या के प्रयास, दहेज उत्पीड़न समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवाहिता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी हो चुके हैं। मामले की जाँच जारी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -