Homeदेश-समाजस्कॉर्पियो-बुलेट के अलावा चाहिए थे ₹36 लाख, माँग पूरी ना करने पर ससुराल वालों...

स्कॉर्पियो-बुलेट के अलावा चाहिए थे ₹36 लाख, माँग पूरी ना करने पर ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला: 6 साल के बेटे ने बताया कैसे मारा मम्मी को… पुलिस ने पैर में गोली मारकर पति को पकड़ा

ग्रेटर नोएडा में ससुराल वालों ने अपनी बहू निक्की को केवल इसलिए जलाकर मार डाला, क्योंकि उसने स्कॉर्पियो, बुलेट बाइक और अन्य सामान के बदले दहेज में ₹36 लाख नहीं दिए। शादी के 8 साल तक मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दोनों देते रहे फिर बेटे और बहन के सामने निक्की को आग लगा दी।

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गाँव में दहेज की माँग को लेकर 26 वर्षीय निक्की की उसके पति और ससुराल वालों ने मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने निक्की के पति विपिन भाटी को पैर में गोली मारकर पकड़ा है और बाकी का परिवार अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

निक्की से ससुराल वाले लगातार पैसों की माँग कर रहे थे। स्कॉर्पियो और बुलेट बाइक देने के बावजूद ₹36 लाख माँग रहे थे। आखिर में 21 अगस्त 2025 को निक्की को उसके ही बेटे और बहन के सामने आग लगाकर मार डाला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। झुलसी निक्की की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

घटना का विवरण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निक्की रूपवास गाँव की रहने वाली थी। निक्की एक मेकओवर आर्टिस्ट थी और इंस्टाग्राम पर उसके 45 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स थे। निक्की की शादी 9 दिसंबर 2016 को विपिन भाटी से हुई थी। दहेज में स्कॉर्पियो, एक बुलेट बाइक और अन्य सामान देने के बावजूद, उसके पति और ससुराल वालों की लालच खत्म नहीं हुई। वे लगातार पैसों और अन्य कीमती सामान की माँग कर रहे थे। निक्की का पति विपिन बेरोजगार था और शराब का आदी था।

निक्की की बड़ी बहन कंचन की भी शादी उसी घर में विपिन के बड़े भाई रोहित भाटी से हुई थी। कंचन ने बताया कि वे दोनों बहनों को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। स्थानीय पंचायतों में कई बार मामला उठाया गया, लेकिन उत्पीड़न जारी रहा। 21 अगस्त 2025 की शाम 5:30 बजे निक्की को बुरी तरह पीटा गया और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई। कंचन ने बताया कि पहले गर्दन पर हमला किया गया, फिर आग लगाई गई।

बुरी तरह झुलसी निक्की को पहले एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। हालाँकि, अस्पताल पहुँचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। निक्की की मौत के बाद उसके परिजनों ने, खासकर उसके पिता ने आरोपितों के लिए सख्त से सख्त सजा की माँग की है। उनका कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश थी। परिजनों ने आरोपितों का एनकाउंटर करने और उनके घर पर बुलडोजर चलाने की माँग की है।

बर्बरता का सबूत: बेटे का बयान और वायरल वीडियो

इस मामले में सबसे दर्दनाक और चौंकाने वाला सबूत निक्की के 6 साल के बेटे का बयान है। एक वीडियो में वह मासूम अपनी मौसी कंचन के साथ खड़ा होकर कह रहा है, “पापा ने मम्मी पर कुछ छिड़का, चांटे मारे और फिर लाइटर से जला दिया।” यह बयान घटना की क्रूरता को साफ-साफ उजागर करता है। इसके अलावा, घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

एक वीडियो में निक्की और उसकी सास व पति उसे बालों से खींचते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि एक अन्य वीडियो में निक्की आग लगने के बाद सीढ़ियों से उतरती दिख रही है।

कानूनी कार्रवाई और पति गिरफ्तार

पुलिस ने निक्की की बहन कंचन की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। इस एफआईआर में निक्की के पति विपिन भाटी, सास दया, ससुर सतवीर और जीजा रोहित भाटी का नाम शामिल है। पुलिस ने हत्या, दहेज उत्पीड़न और आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले का मुख्य आरोपित विपिन भाटी को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य आरोपित फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। पुलिस की बंदूक छिनकर आरोपित विपिन भाटी हिरासत से भागने का प्रयास कर रहा था जिसके बाद पैर मे गोली मारकर उसे पकड़ा गया। इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं, जिसमें निक्की के लिए न्याय की माँग की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बाँध में पानी घटते ही बाहर आया सदियों पुराना पांडवकालीन कांबरेश्वर मंदिर, रहस्यमई जलमग्न शिवलिंग है खास पहचान: जानें पुणे में क्यों उमड़े श्रद्धालु...

महाराष्ट्र के पुणे के भाटघर बाँध का जलस्तर कम होते ही पानी के भीतर छिपा सदियों पुराना कांबरेश्वर मंदिर एक बार फिर दुनिया के सामने आ गया है।

बुंदेलखंड की धरती के लिए सूरज की जो किरणें थी अभिशाप, अब वही साबित हो रही वरदान: जानें बंजर जमीन से सोलर एनर्जी कैसे...

बुंदेलखंड में जिस जमीन को कभी खेती के लिए अनुपयोगी माना जाता था, अब उसी जमीन पर 4995 मेगावाट बिजली बनाने की क्षमता के 8 बड़े सोलर पार्क विकसित किए जा रहे हैं।
- विज्ञापन -