Homeदेश-समाजआज रात 8 बजे... देश को फिर संबोधित करेंगे PM मोदी, कोरोना वायरस पर...

आज रात 8 बजे… देश को फिर संबोधित करेंगे PM मोदी, कोरोना वायरस पर करेंगे बात

देश में फैल रहे कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (मार्च 24, 2020) रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने खुद ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी।

देश में फैल रहे कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (मार्च 24, 2020) रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने खुद ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, “वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूँगा। आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूँगा।” इससे पहले 19 मार्च को पीएम ने देश को संबोधित किया था और जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था।

बता दें कि भारत में फैल रहे कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच देश के 32 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पूरी तरह से लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। इस फैसले से 560 जिलों में पूरी तरह से बंदी लागू कर दी गई है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक करीब 500 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार तक के आँकड़ों में यह संख्या सामने आई है।

मंगलवार सुबह तक के आँकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 492 हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन आँकड़ों में 41 विदेशी नागरिक शामिल हैं और अब तक 9 मौत हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामले अचानक बढ़ने के बाद अधिकारियों ने लगभग पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया है जिसके तहत लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध हैं और सड़क, रेल एवं हवाई यातायात पर 31 मार्च तक रोक लगा दी गई है।

इसके अलावा लोगों को सख्त हिदायत दी जा रही है कि लोग घरों से बाहर ना निकलें। लेकिन लोग फिर भी लापवाही करते हुए सड़कों पर आ रहे हैं और लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लोगों से अपील की थी कि वे लॉकडाउन को गंभीरता से लें और राज्य सरकार कानून का पालन करवाएँ। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी एक्शन भी लिया है।

बता दें कि इससे पहले पीए मोदी ने सोमवार (मार्च 23, 2020) को इस कठिन समय में मीडिया के कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे राष्ट्रसेवा कहा और आभार जताया। पीएम मोदी ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा, “आप लोगों ने बहुत बहादुरी और दिलेरी से काम किया है। सही मायने में यही राष्‍ट्र सेवा है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चंदन गुप्ता याद हैं? जिन्हें ‘भारत माता की जय’ बोलने पर मुस्लिमों की भीड़ ने उतारा मौत के घाट: समझें वंदे मातरम बिल की...

चंदन गुप्ता हत्याकांड को समझने के लिए जरूरी माना जाता है कि वंदे मातरम् बिल में संशोधन की जरूरत क्यों महसूस की जा रही है।

जौहर यूनिवर्सिटी विवाद के बीच अल्पसंख्यक संस्थानों में आरक्षण पर बहस, AMU-JMI में भी कोटा सिस्टम लागू नहीं: समझें इस ‘दोहरी व्यवस्था’ पर क्यों...

बहस इस बात की है कि मुस्लिम जातियाँ अन्य संस्थानों में OBC आरक्षण का लाभ लेती हैं, लेकिन अपने संस्थानों में हिंदुओं को मौका क्यों नहीं देती?
- विज्ञापन -