Friday, April 26, 2024
Homeदेश-समाज'Vaccine कार्यक्रम की सफलता, हमारे सामर्थ्य को दर्शाती है': PM मोदी ने कहा- बिरसा...

‘Vaccine कार्यक्रम की सफलता, हमारे सामर्थ्य को दर्शाती है’: PM मोदी ने कहा- बिरसा मुंडा से सीखें प्रकृति व संस्कृति से प्रेम, स्वदेशी तरीके से दीपावली मनाएँ

आज UN दिवस पर उन्होंने विश्व में भारत द्वारा स्थापित किए गए शांति और सद्भाव को भी याद किया। उन्होंने भारत द्वारा विश्व को दिए गए योग और पारम्परिक स्वास्थ्य शैली का भी वर्णन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (24 अक्टूबर) को देशवासियों से ‘मन की बात’ की। प्रधानमंत्री ने अपनी शुरुआत देश में चल रहे कोरोना वैक्सीन के कार्यक्रम से की। उन्होंने कहा, ‘हमारे vaccine कार्यक्रम की सफलता, भारत के सामर्थ्य को दिखाती है, सबके प्रयास के मंत्र की शक्ति को दिखाती है।

वैक्सीन अभियान के लिए पूरे देश को धन्यवाद

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड निवासी पूनम नौटियाल से भी बातचीत की। उन्होंने वैक्सीन अभियान में पहाड़ी क्षेत्रों में पूनम नौटियाल द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने वैक्सीन अभियान में सहयोग करने वाले हर भारतीय के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान देश के सभी हेल्थ वर्करों को भी धन्यवाद दिया।

बागेश्वर यात्रा का स्मरण

कार्यक्रम में आगे प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी बागेश्वर यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने बागेश्वर यात्रा को अपना सौभाग्य बताया और इसे तीर्थ क्षेत्र बताते हुए वहाँ के पुरातन मंदिरों की भव्यता की चर्चा की। इतिहास को याद करते हुए उन्होंने उन कारीगरों को भी याद किया, जिन्होंने उस समय ऐसे मंदिरों का निर्माण किया होगा।

सरदार पटेल को नमन

आगामी 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री ने उन्हें नमन किया। उन्होंने लोगों से सरदार पटेल के एकता अभियान पर चलने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी बताया कि कई लोगों ने पत्र लिखकर उनसे राष्ट्रीय एकता का कोई अभियान चलाने की भी बात कही है।

बिरसा मुंडा से लें शिक्षा

अगले महीने आ रही भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रधानमंत्री ने लोगों से भगवान बिरसा मुंडा से प्रकृति, पर्यावरण और अपनी संस्कृति से प्रेम एवं अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की शिक्षा लेने को कहा।

UN दिवस पर विचार

आज UN दिवस पर उन्होंने विश्व में भारत द्वारा स्थापित किए गए शांति और सद्भाव को भी याद किया। उन्होंने भारत द्वारा विश्व को दिए गए योग और पारम्परिक स्वास्थ्य शैली का भी वर्णन किया।

पुलिस में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी

प्रधानमंत्री ने भारत के पुलिस बल को भी सराहा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से भारत के पुलिस बल में महिलाओं के योगदान में बढ़ोत्तरी हुई है।

नई तकनीकी की बात

मोदी ने भारत को तकनीकी रूप से उन्नत होने का जिक्र करते हुए ड्रोन पॉलिसी को सफल बताया।

स्वच्छता का रहे ध्यान

उन्होंने स्वच्छता अभियान को स्वयं तक सीमित न रख कर सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में लेने की बात कही। इसी के साथ उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह से बंद करने का संदेश दिया।

स्वदेशी दीपावली पर जोर

आने वाली दीपावली में प्रधानमंत्री ने स्वदेशी का मंत्र दिया। वोकल फॉर लोकल को दोहराते हुए उन्होंने अपने आसपास के ही किसी दुकानदार से सामान खरीदने पर जोर दिया।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

इस्लामी-वामी फिलीस्तीन समर्थकों का आतंक देख US भूला मानवाधिकारों वाला ज्ञान, भारत के समय खूब फैलाया था प्रोपगेंडा: अमेरिका का दोहरा चरित्र बेनकाब

यूएस आज हिंसक प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई कर रहा है, लेकिन यही काम जब भारत ने देश में कानून-व्यवस्था बनाने के लिए करता है तो अमेरिका मानवाधिकारों का ज्ञान देता है।

स्त्री धन पर सिर्फ पत्नी का हक, पति या सुसराल वालों का नहीं: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, शख्स से कहा- बीवी को देने पड़ेंगे...

सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में साफ कहा है कि महिला का स्त्रीधन उसकी पूर्ण संपत्ति है. जिसे अपनी मर्जी से खर्च करने का उसे पूरा अधिकार है। इस स्त्री धन में पति कभी भी साझीदार या हिस्सेदार नहीं बन सकता।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe