Homeदेश-समाजराजस्थान के रघुनाथ मंदिर में चोरी: मूर्तियों के साथ छत्र और चाँदी का मुकुट...

राजस्थान के रघुनाथ मंदिर में चोरी: मूर्तियों के साथ छत्र और चाँदी का मुकुट भी चुरा ले गए चोर, ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों के आक्रोश और बढ़ते दबाव के चलते पुलिस भी जल्द से जल्द पूरे मामले को सुलझाने में लगी हुई है।

राजस्थान में एक बार फिर से मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। इस बार राजस्थान के मंडावरी थाना क्षेत्र के बगड़ी गाँव स्थित रघुनाथ मंदिर में धावा बोलते हुए चोरों ने भगवान रघुनाथ और गणेश की मूर्तियाँ चोरी कर ले गए। इसके साथ ही उन्होंने भगवान की चाँदी के मुकुट और छत्र भी चुरा कर ले गए।

जब ग्रामीणों को चोरों का पता लगा तो आक्रोशित हो गए और पुलिस को सूचना दी। चोरी की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत इकट्ठे किए। इसके बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है। वहीं घटनाक्रम को लेकर ग्रामीणों से भी पुलिस जानकारी जुटा रही है, जिससे जल्द से जल्द चोरी की वारदात का खुलासा किया जा सके। ग्रामीणों के आक्रोश और बढ़ते दबाव के चलते पुलिस भी जल्द से जल्द पूरे मामले को सुलझाने में लगी हुई है।

इधर महेंद्र शर्मा का कहना है कि भगवान की मूर्तियाँ पीतल की थी, लेकिन हो सकता है कि चोरों ने इसे सोने की समझ लिया हो और चोरी कर ले गए। घटना रविवार (26 दिसंबर 2021) रात की बताई जा रही है, क्योंकि पुजारी सुरेंद्र शर्मा ने इस बारे में पुलिस को बताया है कि उन्होंने रविवार की शाम को आरती के बाद मंदिर का पट बंद कर अपने घर चले गए थे और सुबह मंदिर का ताला टूटा हुआ था, गर्भगृह से मूर्तियाँ गायब थी।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों राजस्थान के जालोर जिले में अज्ञात हमलावरों ने हनुमान मंदिर की कुटिया में सो रहे पुजारी पर लात-घूँसों, चाकू और सरिये से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बतया था कि आरोपित चोरी के नीयत से पहुँचे थे, लेकिन पुजारी ने उन्हें देख लिया, जिसके बाद उसे रास्ते से हटाने के लिए उन्होंने उनकी हत्या कर दी।

वहीं जयपुर में दिगम्बर जैन मंदिर और शिव मंदिर में चोरी की खबर आई थी। मामले में शहजादा सलीम को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसने मंदिर से अष्टधातु से बनी 7 प्रतिमाएँ, 3 किलोग्राम चाँदी के बर्तन और अन्य बहुमूल्य सामानों की चोरी की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अग्निवीरों के रोजगार पर कांग्रेस शासित राज्यों की चुप्पी क्यों? बीजेपी सरकारों ने बनाई नीति, विपक्षी राज्यों में अब भी इंतजार

अग्रिवीरों का पहला बैच 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेगा जिसमें से 75 फीसदी सेना छोड़ देंगे। इनके जॉब को लेकर कॉन्ग्रेस सरकारें कोई प्लान नहीं बना पाई है।

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?
- विज्ञापन -