Friday, September 22, 2023
Homeदेश-समाजबार-बार बलात्कार के बाद लिक्विड अटैक: राजस्थान के कॉन्ग्रेसी मंत्री के बेटे से 8...

बार-बार बलात्कार के बाद लिक्विड अटैक: राजस्थान के कॉन्ग्रेसी मंत्री के बेटे से 8 घंटे पूछताछ, अब केस वापसी के लिए हमला-धमकी

"2 हमलावरों ने मुझ पर कोई तरल पदार्थ फेंका। वह मेरे चेहरे और हाथों पर लगा। उन्होंने मुझे धमकाते हुए कहा कि तू नहीं मानेगी क्या? केस वापस ले ले... ये बस एक 'ट्रेलर' भर है।"

राजस्थान की गहलोत सरकार में मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित पर रेप का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाली लड़की ने अब खुद पर जानलेवा हमले की शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता के मुताबिक दिल्ली में उस पर कोई लिक्विड फेंका गया है।

लिक्विड फेंकने वाले हमलावरों की संख्या दो बताई जा रही है। इन पर केस वापसी के लिए धमकाने का भी आरोप लगा है। दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है। घटना शनिवार (11 जून 2022) की बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 वर्षीया पीड़िता एक न्यूज़ चैनल में एंकर के तौर पर काम कर चुकी हैं। उन्होंने मंत्री महेश जोशी और उनके बेटे रोहित से अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की माँग की थी। पुलिस को पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया:

“2 हमलावरों ने मुझ पर कोई तरल पदार्थ फेंका। वह मेरे चेहरे और हाथों पर लगा। उन्होंने मुझे धमकाते हुए कहा कि तू नहीं मानेगी क्या? केस वापस ले ले।”

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता पर हमला ओखला इलाके में रात में लगभग 9:30 पर हुआ। पीड़िता के मुताबिक फेंके गए लिक्विड से उसके चेहरे पर जलन हो रही है। साथ ही आरोप है कि हमलावरों ने पीड़िता से इस घटना को बस एक ‘ट्रेलर’ भर बताया।

इस रिपोर्ट को शेयर करते हुए भाजपा नेता अमित मालवीय ने लिखा, “अशोक गहलोत सरकार के मंत्री महेश जोशी के बेटे पर जिस लड़की ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था, उस पर कल रात दिल्ली में हमला हुआ। चेहरे पर केमिकल फेंका गया। केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। मंत्री का बेटा फ़रार है और लड़की AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में। कहाँ हैं राहुल और प्रियंका?

गौरतलब है कि जयपुर की रहने वाली पीड़िता ने महेश जोशी के बेटे रोहित पर खुद को नशीला पदार्थ खिला कर कई बार रेप का आरोप लगाया है। इस शिकायत पर दिल्ली पुलिस में रोहित के खिलाफ रेप और ब्लैकमेलिंग का केस भी दर्ज हुआ है। जाँच के दौरान दिल्ली पुलिस ने आरोपित रोहित से 8 घंटे लम्बी पूछताछ भी की है।

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

महिला आरक्षण बिल पर संसद ने तो लगा दी मुहर, पर अब आगे क्या: जानिए कैसे और कब तक सदन में बढ़ेगी आधी आबादी...

महिला आरक्षण विधेयक 27 साल से अधर में लटका था। वहीं पाँच दिनों के खास सत्र में महज 3 दिनों में पास हो गया। जानिए कैसे और कब तक सदन में बढ़ेगी आधी आबादी की हिस्सेदारी?

शकील, नसीम, आसिफ, इरफान… अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि पर आतंकी हमले में काट रहे थे आजीवन कारावास, हाईकोर्ट ने दी जमानत

इलाहबाद हाईकोर्ट ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर हमले के 4 दोषियों को सशर्त जमानत दे दी है। वे 18 वर्षों से जेल में बंद थे।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
275,631FollowersFollow
419,000SubscribersSubscribe