Saturday, July 27, 2024
Homeदेश-समाजरिलायंस, अडानी, डाबर, Uber, ITC... भगवान राम के स्वागत के लिए तैयार प्राइवेट कंपनियाँ:...

रिलायंस, अडानी, डाबर, Uber, ITC… भगवान राम के स्वागत के लिए तैयार प्राइवेट कंपनियाँ: कहीं जलेबी तो कहीं दिव्य भोग का वितरण, श्रद्धालुओं के लिए पानी का प्याऊ

भारत के बड़े कारोबारी समूह रिलायंस ने 22 जनवरी को देश के अपने अभी दफ्तर में छुट्टी रखने का निर्णय लिया है। इसके मुंबई समेत तमाम दफ्तर बंद रहेंगे।

सोमवार (22 जनवरी, 2024) को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियाँ लगभग अंतिम चरण में हैं। देश भर से लोग यहाँ शामिल होने पहुँचने लगे हैं। रामलला के अयोध्या आगमन को जहाँ सरकारी समर्थन मिला है तो वहीं निजी क्षेत्र भी पीछे नहीं है। निजी कंपनियाँ भी अपने अपने तरीके से अयोध्या में रामलला के स्वागत की तैयारी कर रही हैं।

अयोध्या में रामलला के नए मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए ITC समूह की कम्पनी मंगलदीप ने अगले 6 माह के लिए धूप और अगरबत्ती दी है। इससे भगवान की पूजा अर्चना निर्बाध होती रहे। अडानी समूह ने भी अपनी तैयारी की है। अडानी समूह की कम्पनी विलमार यहाँ लोगों को 25,000 जलेबियाँ बाँटेगी। इसके पीछे कम्पनी ने कहा है कि प्रभु श्रीराम की प्रिय मिठाई जलेबी थी इसीलिए हम भी जलेबी बाँटेंगे। इसके अलावा कम्पनी एक दिन भव्य भोग का आयोजन करेगी। इसमें 5000 से अधिक लोगों को भोग बाँटा जाएगा।

वहीं भारत के बड़े कारोबारी समूह रिलायंस ने 22 जनवरी को देश के अपने सभी दफ्तरों में छुट्टी रखने का निर्णय लिया है। इसके मुंबई समेत तमाम दफ्तर बंद रहेंगे। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अम्बानी स्वयं भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जाएँगे। रिलायंस यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को पानी भी पिलाएगी। इसके लिए एक प्याऊ लगाया गया है।

भारत के बड़े रोजाना उपयोग वाले उत्पाद निर्माता डाबर ने भी अयोध्या के लिए विशेष तैयारियाँ की हैं। यह अयोध्या के आसपास के इलाकों में अपनी आपूर्ति बढ़ा रही है। साथ ही कम्पनी ने अयोध्या में स्पेशल एक्सपीरियंस जोन बनाने का ऐलान भी किया है। भारत समेत विश्व में कैब सर्विस देने वाली कम्पनी उबर भी अयोध्या में अपनी विशेष सेवाएँ चालू कर चुकी है। इसने यहाँ इलेक्ट्रिक ऑटो के साथ शुरुआत की है। कम्पनी का कहना है कि यह समय के साथ अपनी सुविधाएँ बढ़ाती जाएगी।

विमानन सेवा कम्पनियों ने भी देश भर से श्रद्धालुओं को अयोध्या लाने और ले जाने के लिए कमर कस ली है। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने एअरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही यहाँ से सेवाएँ चालू कर दी थीं। अयोध्या को अब मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, अहमदबाद और दरभंगा से हवाई सेवाओं से जोड़ दिया है। इसके लिए इंडिगो, एअर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर और स्पाइसजेट अपनी सुविधाएँ दे रही हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में अयोध्या को और शहरों से भी जोड़ा जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

एस-400 ‘सुदर्शन’ का दिखा दम: दुश्मनों के हमलावर ‘पैकेज’ का 80% हिस्सा किया साफ, IAF हुई और भी ताकतवर

भारतीय वायुसेना ने अपने एस-400 हवाई रक्षा प्रणाली का नाम पौराणिक संदर्भ में 'सुदर्शन' रखा है।

पुलिस ने की सिर्फ पूछताछ, गिरफ्तार नहीं: हज पर मुस्लिम महिलाओं के यौन शोषण की आवाज उठाने वाले दीपक शर्मा पर कट्टर इस्लामी फैला...

दीपक शर्मा कहते हैं कि उन्होंने हज पर महिलाओं के साथ होते व्यवहार पर जो ट्वीट किया, वो तथ्यों पर आधारित है। उन्होंने पुलिस को भी यही बताया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -