Homeदेश-समाजAK-47 रखने वाला पूर्व कॉन्ग्रेसी MLA, जिसके समर्थन से केजरीवाल बने पहली बार CM......

AK-47 रखने वाला पूर्व कॉन्ग्रेसी MLA, जिसके समर्थन से केजरीवाल बने पहली बार CM… गिरफ्तार

रामबीर शोकीन पहले कॉन्ग्रेस विधायक थे। बाद में निर्दलीय जीत केजरीवाल को पहली बार दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया। उनके पास से AK-47 राइफल बरामद हुआ था। 2 साल से फरार थे, अब दिल्ली पुलिस ने...

रामबीर शोकीन मुंडका से विधायक थे। पहले कॉन्ग्रेस से जुड़े थे, बाद में निर्दलीय लड़े और केजरीवाल को पहली बार दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने के लिए समर्थन भी दिया। अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।

पूर्व विधायक रामबीर शोकीन पर 2016 में MCOCA लगाया था। आरोप था – डकैती, वसूली और अवैध हथियार रखने का। 2016 में गिरफ्तार भी हुए थे लेकिन 2018 में पुलिस को चकमा दे कर भाग गए थे। अब फिर से गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

रामबीर शोकीन पर आरोप था कि उनके पास से AK-47 राइफल बरामद हुआ था। 2018 में वो उत्तर प्रदेश पुलिस को चकमा देकर भाग गए थे। उत्तर प्रदेश पुलिस उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल लेकर आई थी, जहाँ से वो भाग निकले थे।

आरोपित के भाग निकलने के बाद उत्तर प्रदेश की बागपत पुलिस ने उन्हें ढूँढने का प्रयास किया था, लेकिन वो नहीं मिला था। अंत में उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिस को इस बारे में सूचित किया था।

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने पूर्व विधायक रामवीर शोकीन पर आरोप लगाया था कि उनके गार्डन से एके-47 राइफल मिली थी, जिसे कुख्यात बदमाश और दिल्ली का डॉन कहे जाने वाले नीरज बवानिया ने लूटी थी।

इस हाई प्रोफाइल केस में पूर्व विधायक रामवीर शोकीन को अस्पताल लेकर गए पुलिस वाले समन सिंह, राजेन्द्र कुमार और सुंदर कुमार को तब सस्पेंड कर दिया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मुस्लिम होने के कारण फँसा ताहिर हुसैन’ : दिल्ली के हिंदू विरोधी दंगों के बाद बचाव में उतर गया था पूरा वामपंथी गैंग, पूछ...

आईबी के अंकित शर्मा की हत्या कभी भी कट्टरपंथियों और वामपंथियों के लिए चर्चा करने का विषय नहीं रही, उन्हें चिंता हमेशा ताहिर हुसैन की थी।

मोहम्मद अहद से लेकर सद्दाम तक: बिहार में एक्टिव आतंकवाद का ‘स्लीपर सेल’ क्या बताता है?

कटिहार के मोहम्मद अहद की गिरफ्तारी के बाद जानिए बिहार में पहले सामने आए स्लीपर सेल, पाकिस्तान कनेक्शन, आतंकी मॉड्यूल और PFI से जुड़े मामले।
- विज्ञापन -