Homeदेश-समाजशेख आसिफ ने हिन्दू नाबालिग का किया बलात्कार, पुलिस ने पकड़ा तो रिवाल्वर छीनकर...

शेख आसिफ ने हिन्दू नाबालिग का किया बलात्कार, पुलिस ने पकड़ा तो रिवाल्वर छीनकर किया हमला: ओडिशा पुलिस के एनकाउंटर में साथी सहित घायल

शेख आसिफ ने एक पुलिसकर्मी का रिवॉल्वर छीन लिया। उसने इसके बाद भागने का प्रयास किया और रिवॉल्वर से 3-4 फायर भी किए। पुलिस ने उसे और उसके साथी को पकड़ने के लिए वापसी फायरिंग की, इसमें दोनों घायल हो गए।

ओडिशा के झारसुगुड़ा में मुस्लिम युवक ने एक हिन्दू नाबालिग का अपहरण किया। इसके बाद उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर पीड़िता के परिजनों को भी धमकाया। ओडिशा पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तो उसने भागने की भी कोशिश की। पुलिस ने उसका एनकाउंटर किया है। उसे साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह घटना झारसुगुडा के बेलापहाड़ थाना क्षेत्र में हुई। शेख आसिफ नाम के एक मुस्लिम युवक ने बीते दिनों एक हिन्दू नाबालिग का अपहरण कर लिया। आसिफ ने हिन्दू बच्ची को डरा धमका कर उसका रेप किया। इस काम में उसका साथ अभिषेक बारीक नाम के एक लड़के ने दिया।

पीड़िता ने यह बात अपने परिवार को बताई। इसके बाद जब पीड़िता के परिजनों ने कार्रवाई के लिए पुलिस के पास जाने की बात कही तो शेख आसिफ के परिवार ने पीड़िता के परिवार को भी धमकाया। उन्होंने दबाव डाला कि यह बात वह किसी को भी ना बताएँ और पुलिस में FIR ना करवाएँ।

पीड़िता के परिजन दबाव के बावजूद पुलिस के पास पहुँचे और FIR लिखवाई। इसके बाद झारसुगुड़ा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें शनिवार (12 अप्रैल, 2025) को कोर्ट में पेश करने के लिए एक वैन में ले जा रही थी। इसी बीच शेख आसिफ ने एक पुलिसकर्मी का रिवॉल्वर छीन लिया।

उसने इसके बाद भागने का प्रयास किया और रिवॉल्वर से 3-4 फायर भी किए। पुलिस ने उसे और उसके साथी को पकड़ने के लिए वापसी फायरिंग की, इसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस ने इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों का इलाज चल रहा है।

इस मामले में ओडिशा के उत्तर रेंज के आईजी हिमांशु कुमार लाल ने ऑपइंडिया से बताया, “आसिफ शेख और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एनकाउंटर में आसिफ शेख ज्यादा घायल हुआ है, उसका इलाज जारी है। हम मामले में दोनों आरोपित पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करवाएँगे।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -