Saturday, May 4, 2024
Homeदेश-समाजहिन्दू नाबालिग लड़की का रेप और धर्मांतरण, मौलानाओं ने पिलाया जमजम का पानी: खालिद...

हिन्दू नाबालिग लड़की का रेप और धर्मांतरण, मौलानाओं ने पिलाया जमजम का पानी: खालिद अंसारी साथी सहित गिरफ्तार, आरोप – हिन्दू लड़कियों को फँसा कर बेच देता है गिरोह

शिकायत में यह भी बताया गया है कि दोनों आरोपित धर्मांतरण का गिरोह चला कर भोली-भाली हिन्दू लड़कियों को अपने जाल फँसा कर बेच देते हैं।

उत्तर प्रदेश के अयोध्‍या जिले में नाबालिग हिन्दू लड़की से रेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता को कुछ इस्लामी मौलानाओं ने जमजम का पानी पिला कर धर्मान्तरण का प्रयास किया। पीड़िता के धर्मान्तरण की भी कोशिश की गई। लड़की के पिता ने शुक्रवार (14 जुलाई 2023) को पुलिस में खालिद अंसारी और मोहित यादव के खिलाफ नामजद FIR दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिवम और खालिद को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मौलानाओं की पहचान अभी तक सार्वजानिक नहीं हुई है।

यह मामला अयोध्या जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र का है। यहाँ की एक 16 वर्षीया लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने बताया है कि उनकी बेटी की एक सहेली ने शिवम यादव नाम के युवक से जान-पहचान करवाई थी। थोड़े समय बाद शिवम ने पीड़िता को अयोध्या के ही हसनू कटरा के रहने वाले खालिद अंसारी से मिलवाया। खालिद और शिवम पर पीड़िता को गिफ्ट आदि दे कर इस्लाम कबूल करवाने का लालच देने का आरोप है। शिकायत में यह भी बताया गया है कि दोनों आरोपित धर्मांतरण का गिरोह चला कर भोली-भाली हिन्दू लड़कियों को अपने जाल फँसा कर बेच देते हैं।

16 वर्षीया पीड़िता अयोध्या के एक डिग्री कॉलेज से पढ़ाई कर रही है। लड़की के पिता ने बताया कि खालिद उनकी कई मज़ारों, मस्जिदों पर ले गया। यहाँ पीड़िता को कई मौलानाओं से मिलवाय गया। इन मौलानाओं ने लड़की को जमजम का पानी पिला कर पवित्र करने का ढोंग किया। बाद में शिवम यादव और खालिद ने लड़की से निकाह का वादा कर के कई बार रेप किया। 13 जुलाई, 2023 को पीड़िता अपने पिता को अयोध्या के ही जनौरा में रहने वाली एक लड़की के घर मिली। यहाँ उसने अपने परिवार वालों को अपनी आपबीती बताई। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है।

आरोपित खालिद शादीशुदा और बाल-बच्चेदार बताया जा रहा है। लड़की के पिता के मुताबिक खालिद लड़कियों को बाहर भी भेजता है। खालिद और शिवम यादव के साथ उसके अन्य साथियों पर लड़की का मोबाइल छीन लेने का भी आरोप है। शिकायत में ऐसा आरोपितों द्वारा सबूत मिटाने के लिए किया गया कृत्य बताया गया है। पुलिस ने खालिद अंसारी और शिवम यादव को नामजद करते हुए IPC की धारा 376- D (गैंगरेप) के साथ पॉक्सो और धर्मान्तरण विरोधी कानून के तहत केस दर्ज किया है।

रविवार (16 जुलाई 2023) को पुलिस ने खालिद और शिवम को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अन्य मौलानाओं और मस्जिद मदरसों की संलिप्तता के बारे में जानकारी माँगने पर अयोध्या के SP सिटी ने DSP सिटी से बात करने के लिए कहा। DSP सिटी को कॉल करने पर उनका फोन नहीं उठा। इस मामले पर पुलिस वर्जन आने के बाद उसे खबर में अपडेट किया जाएगा।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

19 साल बाद संजय निरुपम ने की घर वापसी, शिवसेना में CM एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत: ‘खिचड़ी चोर’ के विरोध में छोड़ दी...

संजय निरुपम फिर से शिवसेना में शामिल हो गए हैं। करीब 19 साल बाद घर वापसी करते हुए उन्होंने शिवसेना का दामन थाम लिया।

अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कॉन्ग्रेस’ नाम से हैंडल: कार्रवाई देख बिलबिलाया मोहम्मद जुबैर

दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्री अमित शाह का एडिटेड वीडियो शेयर करने के मामले में कॉन्ग्रेस के सोशल मीडिया टीम से जुड़े अरुण रेड्डी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -