Homeदेश-समाजबरेली में रेहान ने बिट्टू बनकर की हिंदू महिला से दोस्ती, निकाह और धर्मांतरण...

बरेली में रेहान ने बिट्टू बनकर की हिंदू महिला से दोस्ती, निकाह और धर्मांतरण का बनाया दबाव: नहीं मानी पीड़िता तो काटे कान-उँगलियाँ, बेटी को बीच रास्ते से उठाने की कोशिश

रेहान की अम्मी, बहन-बहनोई ने महिला को घर बुलाकर उस पर दबाव बनाया कि वह मुस्लिम बन जाए और रेहान से निकाह करे। मना करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

उत्तर प्रदेश के बरेली के थाना किला क्षेत्र में एक महिला ने आरोप लगाया है कि रेहान नामक शख्स ने अपना नाम बिट्टू बताकर पहले उससे दोस्ती की और बाद में निकाह और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। मना करने पर महिला पर जानलेवा हमला कर उसके कान और उँगलियाँ काट दी। आरोपित ने महिला की चार साल की बच्ची को अगवा करने की कोशिश भी की।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि करीब 6-7 महीने पहले वह कोहरापीर पुलिया स्थित रेहान की दुकान पर मिक्सी ठीक कराने गई थी। इस दौरान उसने अपना नाम बिट्टू बताया था। यहाँ उसने महिला उसका नंबर ले लिया और फिर लगातार फोन कर बातें करने लगा। यह बातचीत धीरे-धीरे प्रेम संबंधों में बदलने लगी।

दोनों के बीच प्रेम संबंध के कुछ दिन बाद महिला को पता चला कि वह मुस्लिम है और उसका नाम रेहान है, तो उसने आरोपित से दूरी बनाने की कोशिश शुरू कर दी। रेहान के इस काले कारनामे में साथ देने के लिए पूरा परिवार उसके साथ आ गया।

रेहान की अम्मी, बहन-बहनोई ने महिला को धोखे से घर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उस पर दबाव बनाया कि वह धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बन जाए और रेहान से निकाह करे। मना करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

शनिवार (6 सितंबर) को पीड़िता अपनी चार साल की बेटी के साथ बाजार जा रही थी, तभी रेहान ने पीछे से आकर उस पर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया। रेहान ने उसका कान और उसकी उँगलियाँ भी काट दी।

लहूलुहान होकर महिला सड़क पर गिर गई, इस बीच आरोपित ने उसकी मासूम बच्ची को भी उठाकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने उसे छुड़ा लिया।

महिला का कहना है कि वह दो दिन तक पुलिस थाने के चक्कर काटती रही, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंत में मामले की जानकारी मिलने के बाद हिंदू संगठनों ने थाने पहुँचकर मामले की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने रेहान सहित कुल 7 लोगों पर पर मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। मुख्य आरोपित रेहान फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -