Homeदेश-समाजगोल्ड मेडल लाना चाहती थी वह डॉक्टर जिसकी कोलकाता के अस्पताल में रेप के...

गोल्ड मेडल लाना चाहती थी वह डॉक्टर जिसकी कोलकाता के अस्पताल में रेप के बाद कर दी गई हत्या, डायरी में लिखी ‘अंतिम बात’ पिता ने बताई

पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी RG कर मेडिकल कॉलेज के PG मेडिकल कोर्स में टॉप करना चाहती थी और गोल्ड मेडल लाना चाहती थी। उन्होंने बताया कि अब उनके सारे सपने टूट चुके हैं। पीड़िता के पिता ने बताया है कि देश उनकी बेटी को न्याय के लिए समर्थन दे रहा है, जिससे उन्हें आस जगी है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज में रेप के बाद मार दी गई छात्रा मेडिकल पढ़ाई में गोल्ड मेडलिस्ट बनना चाहती थी। गोल्ड मेडल लाने की इच्छा पीड़िता ने अपनी डायरी में भी लिखी है। वह रोज 10-12 घंटे पढ़ती भी थी। यह सारी बातें उसके पिता ने बताई है।

पीड़िता के पिता ने इंडिया टुडे से बातचीत ने बताया है कि उनकी बेटी काफी मेहनत के बाद यहाँ तक पहुँची थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी लगातार पढ़ते रहती थी। वह किताबों में व्यस्त रहती थी। पीड़िता के पिता ने बताया कि जिस दिन उसे रेप करके मारा गया, उस दिन ड्यूटी पर जाने से पहले उसने अपनी इच्छा डायरी में लिखी थी।

पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी RG कर मेडिकल कॉलेज के PG मेडिकल कोर्स में टॉप करना चाहती थी और गोल्ड मेडल लाना चाहती थी। उन्होंने बताया कि अब उनके सारे सपने टूट चुके हैं। पीड़िता के पिता ने बताया है कि देश उनकी बेटी को न्याय के लिए समर्थन दे रहा है, जिससे उन्हें आस जगी है।

उन्होंने माँग की है कि उनकी बेटी के बलात्कारी और हत्यारों को मौत की सजा दी जाए। पीड़िता के पिता ने मामले के जल्दी निपटारे और जाँच पूरी करके आरोपितों को सजा देने की माँग की हिया। उनका कहना है कि जब इस मामले में सजा का ऐलान होगा तभी उन्हें कुछ राहत मिल सकेगी।

पीड़िता के परिवार से इंडियन मेडिकल असोसिएशन (IMA) के पदाधिकारियों ने भी मुलाकात की है। IMA पदाधिकारियों ने कहा कि जिस हिसाब की नृशंसता से पीड़िता को मारा गया है, इससे साफ़ हो जाता है कि यह एक गैंगरेप था। IMA ने इस बात को लेकर भी नाराजगी जताई है कि आखिर RG कर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाध्यापक ने इस मामले में FIR क्यों नहीं करवाई।

गौरतलब है कि कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली एक PG मेडिकल छात्रा का शव 9 अगस्त को अर्धनग्न अवस्था मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम में साफ़ हुआ था कि छात्रा के साथ रेप हुआ है और फिर उसकी नृशंसता से हत्या कर दी गई।

इस मामले में कॉलेज और पुलिस प्रशासन पर शुरुआत में ढिलाई बरतने के के आरोप हैं। मामले में हीलाहवाली से क्षुब्ध होकर इसकी जाँच कलकत्ता हाई कोर्ट ने CBI को सौंप दी थी। इस बीच लगातार छात्र इस मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी और न्याय के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। मामले में ममता बनर्जी सरकार पर प्रश्न उठ रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -