Saturday, May 4, 2024
Homeदेश-समाजकौन है बीवी को 'सेक्स वर्कर' बनाने वाला रियाज भाटी, दाऊद से क्या है...

कौन है बीवी को ‘सेक्स वर्कर’ बनाने वाला रियाज भाटी, दाऊद से क्या है कनेक्शन: गैंगस्टर जिसे नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने का शौक

रियाज़ का नाम मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह और बर्खास्त असिस्टेंट इंस्पेक्टर सचिन वाजे से भी जुड़ा है। बताया जा रहा है कि रियाज़ बारों से वसूली करता था। यह वसूली वो सचिन वाज़े के संरक्षण में किया करता था।

गैंगस्टर रियाज भाटी इस समय सुर्खियों में है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक उसका नाम लेकर राजनीतिक विरोधियों पर आरोप लगा रहे हैं। रियाज पर अपनी ही बीवी को सेक्स वर्कर बनाने का आरोप भी लगा है। रियाज की बीवी रहनुमा ने आरोप लगाया है कि शौहर उसे हाई प्रोफाइल लोगों के साथ सोने को मजबूर करता था। उसने अपनी शिकायत में 2 बड़े क्रिकेट खिलाड़ियों और एक सीनियर कॉन्ग्रेसी नेता का भी नाम लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रियाज़ भाटी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी है। वर्ष 2015 और 2020 में न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर वह देश से भागने की कोशिश में गिरफ्तार हो चुका है। इसके लिए रियाज़ ने फर्जी पासपोर्ट का सहारा लिया था। फरवरी 2020 में वह विदेश भागने की फिराक में था और मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था। उस पर जमीन कब्ज़ाने, धोखाधड़ी, गोली चलाने के साथ रंगदारी माँगने के भी केस दर्ज हैं।

इसी वर्ष सितम्बर माह में उसकी अग्रिम जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर रखा है। साल 2006 में मुंबई के मलाड में एक जमीन पर अवैध कब्ज़े के लिए उसने दाऊद इब्राहिम गैंग के सदस्यों की मदद ली थी। उस पर जुहू और अम्बोली थानों में भी रंगदारी माँगने के केस दर्ज हैं। रियाज़ भाटी नेताओं के साथ तस्वीरें खिंचवाने का शौक़ीन बताया जाता है। उसकी फोटो लगभग हर पार्टी के नेताओं के साथ दिख जाती है।

साल 2010 में रियाज़ भाटी पर मकोका के तहत केस दर्ज हुआ था। तब रियाज़ ने अंधेरी के एक प्रोजेक्ट से एक बिल्डर पर बाहर हो जाने का दबाव बनाया था। रियाज़ का नाम मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह और बर्खास्त असिस्टेंट इंस्पेक्टर सचिन वाजे से भी जुड़ा है। बताया जा रहा है कि रियाज़ बारों से वसूली करता था। यह वसूली वो सचिन वाज़े के संरक्षण में किया करता था।

रियाज़ भाटी की उम्र लगभग 57 वर्ष है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मालिक ने भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर रियाज़ भाटी को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं। फडणवीस ने इन आरोपों को तथ्यहीन और आधारहीन बताया है।

एकदम ताजे मामले को देखें तो रियाज़ भाटी की बीवी रहनुमा भाटी ने आरोप लगाया है कि उसे हाइप्रोफाइल लोगों के साथ जबरन सेक्स को मजबूर किया गया। ऐसा करने का दबाव उस पर शौहर रियाज़ ने ही बनाया था। रहनुमा के आरोप में जिनका नाम है, उनमें प्रमुख हैं कॉन्ग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और 2 क्रिकेट खिलाड़ी। बताया जा रहा है कि DSP मंजूनाथ शिंदे ने रहनुमा की इस शिकायत पर संज्ञान लिया है।

अपडेट: यह रिपोर्ट पहले भी की गई थी। पिछली कॉपी में एक वरिष्ठ कॉन्ग्रेसी नेता और कुछ क्रिकेटरों के नाम थे। उन पर बलात्कार का आरोप लगाया गया था। इस खबर को मुख्यधारा की कई मीडिया कंपनियों जैसे हिन्दुस्तान, एबीपी न्यूज, डेक्कन हेराल्ड, लोकमत, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दिप्रिंट आदि ने रिपोर्ट की थी। इन सबकी रिपोर्ट में इन नामों (कॉन्ग्रेसी नेता और क्रिकेटरों) का बकायदा जिक्र भी था। हालाँकि एक-दो दिन के भीतर ही इन सभी नामी मीडिया कंपनियों ने या तो अपनी खबरों को ही डिलीट कर दिया या अपनी प्रकाशित खबरों को एडिट करके वरिष्ठ कॉन्ग्रेसी नेता का नाम हटा दिया। इस मामले में मुंबई पुलिस से हमने आधिकारिक प्रतिक्रिया लेनी चाही, हालाँकि उधर से कुछ भी कहने या बताने से इनकार कर दिया गया। एक बात जिसकी पुष्टि हो पाई है, वो यह है कि ऐसी शिकायत वास्तव में दर्ज की गई थी। ऐसी परिस्थिति में जहाँ पुलिस भी आरोपितों के नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है, साथ ही मीडिया कंपनियों (जो प्राथमिक सोर्स माने जाते हैं) ने भी या तो अपनी खबरों को हटा दिया है या नाम छिपा लिया है, हम भी आरोपित की पहचान उजागर नहीं करने के लिए इस कॉपी को अपडेट कर रहे हैं। इस खबर में जैसे ही कोई अपडेट होगी, हम पाठकों को उससे सूचित करेंगे।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राहुल गाँधी ने फिर दिखाई हिन्दू घृणा: PM मोदी की भक्ति को बताया ड्रामा, भगवान श्रीकृष्ण की नगरी पर बरसे पूर्व कॉन्ग्रेस अध्यक्ष

प्राचीन द्वारका नगरी के के बारे में मान्यता है कि उसे भगवान श्रीकृष्ण ने देह-त्याग से पहले समुद्र में डुबो दिया था। पुरातत्त्वविदों ने समुद्र में हजारों वर्ष पूर्व शहर के अवशेष भी खोज निकाले हैं।

हिंदू गंदे हैं, इसलिए उनका पुनर्जन्म होता है… हाफिज जन्नत ले जाता है: दरभंगा के इरफान-अफगान चला रहे थे अवैध मदरसा, जकात के पैसे...

लखनऊ में एक अवैध मदरसे से पुलिस ने 21 बच्चों को छुड़ाया है। इन बच्चों का ब्रेनवॉश किया जा रहा था और इस्लाम की शिक्षा दी जा रही थी।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -